DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में  अनिकेश राज ने कांस्य पदक जीता

Jehanabad News: 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में  अनिकेश राज ने कांस्य पदक जीता
IMG-20250411-WA0171

मणिपुर के इंफाल में दिनांक 6 अप्रैल से 12 अप्रैल 2025 तक आयोजित 68वीं राष्ट्रीय विद्यालय भारोत्तोलन प्रतियोगिता (अंडर-17, बालक एवं बालिका वर्ग) में जहानाबाद के अनिकेश राज ने उल्लेखनीय प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक प्राप्त किया है। प्रतियोगिता के पाँचवें दिन, 10 अप्रैल को, उन्होंने 73 किलोग्राम भार वर्ग में यह उपलब्धि बिहार टीम के प्रतिभागी के रूप में हासिल की।

इस प्रतियोगिता में बिहार टीम की ओर से जहानाबाद जिले के कुल 10 प्रतिभागी शामिल हैं। इनमें 9 खिलाड़ी — प्रतिज्ञा कुमारी, अमृता शर्मा, रवीन कुमार, अनिकेश राज, साहिल, यश राज, रोहित कुमार, आदित्य कुमार, अनुराग देव एवं उज्ज्वल सिंह — विभिन्न भार वर्गों में भाग ले रहे हैं।

Digital Women Trust

टीम के कोच गिरिजेश कुमार, जो कि खेलो इंडिया स्मॉल भारोत्तोलन सेंटर, जहानाबाद से जुड़े हैं, प्रतियोगिता के दौरान टीम के साथ लगातार मौजूद रहकर मार्गदर्शन प्रदान कर रहे हैं।

जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडे ने अनिकेश राज की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी है एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, श्री विनय कुमार, अपर समाहर्ता सह वरीय पदाधिकारी, खेल विभाग, जहानाबाद सहित खेल से जुड़े अन्य अधिकारियों एवं स्थानीय खेल हस्तियों ने भी अनिकेश की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

वे सभी आगामी दिनों में प्रतियोगिता में शामिल अन्य खिलाड़ियों से भी उत्कृष्ट प्रदर्शन और पदक की आशा कर रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़