DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: AIMIM गठबंधन के उम्मीदवार कलामुद्दीन करेंगे जहानाबाद सीट से नामांकन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी

Jehanabad News: AIMIM गठबंधन के उम्मीदवार कलामुद्दीन करेंगे जहानाबाद सीट से नामांकन, प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जानकारी
IMG_20251019_212659

जहानाबाद  बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में AIMIM गठबंधन की ओर से जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र (216) से कलामुद्दीन साहब को प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस संबंध में उन्होंने रविवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने नामांकन की जानकारी दी।

कलामुद्दीन साहब ने बताया कि वे 20 अक्टूबर 2025 (सोमवार) की सुबह 10:00 बजे जहानाबाद अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरेंगे।

Digital Women Trust

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कलामुद्दीन साहब ने कहा, “मैं जनता की सेवा के लिए राजनीति में आया हूं। जहानाबाद की जनता के विश्वास और समर्थन से हम विकास, शिक्षा, रोजगार और न्याय के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतर रहे हैं।”

उन्होंने आगे कहा कि AIMIM गठबंधन का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाना है। “हम जाति और धर्म से ऊपर उठकर इंसाफ की राजनीति करना चाहते हैं,” उन्होंने कहा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे, जिन्होंने नारेबाजी करते हुए अपने नेता का समर्थन जताया। जहानाबाद की सियासी फिजा में अब कलामुद्दीन साहब के नामांकन के साथ मुकाबला और दिलचस्प होने की संभावना है।

Jehanabad News: AIMIM alliance candidate Kalamuddin will file nomination from Jehanabad seat, information given in press conference

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़