DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: मतदाता जागरूकता को लेकर हॉस्पिटल मोड़ से गांधी मैदान तक निकली रैली, दिलाई गई शपथ – डीएम ने दी जानकारी

Jehanabad News: मतदाता जागरूकता को लेकर हॉस्पिटल मोड़ से गांधी मैदान तक निकली रैली, दिलाई गई शपथ – डीएम ने दी जानकारी
IMG_20251024_142754

जहानाबाद बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 को लेकर जहानाबाद में मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जोर-शोर से चलाया जा रहा है। इसी क्रम में हॉस्पिटल मोड़ से गांधी मैदान तक भव्य मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के समापन के बाद गांधी मैदान में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें मतदान करने और दूसरों को मतदान के लिए प्रेरित करने की शपथ दिलाई गई।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आगामी 11 नवम्बर 2025 को होने वाले मतदान में अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम का थीम रहा — “आपका वोट, जहानाबाद की नई सोच”
यह आयोजन समावेशी SWEEP अभियान के तहत किया गया।

Digital Women Trust

रैली में जिले के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। बच्चों ने हाथों में तख्तियाँ लेकर नारे लगाए — “पहले मतदान, फिर जलपान”, “आपका वोट, आपकी ताकत”, और “हर वोट लोकतंत्र की नींव है”।

जिलाधिकारी ने मौके पर कहा कि मतदाता अनुपात बढ़ाना बेहद आवश्यक है, और इसी उद्देश्य से आज यह जागरूकता रैली आयोजित की गई है। उन्होंने कहा, “बच्चों की बात घर के बुजुर्ग हमेशा मानते हैं, इसलिए आज का संदेश घर-घर तक पहुंचेगा। आप सभी अपने माता-पिता, दादा-दादी, नाना-नानी को बताएं कि मतदान करना कितना जरूरी है।”

डीएम ने नागरिकों से अपील की कि वे 11 नवंबर को “पहले मतदान, फिर कोई अन्य कार्य” के संकल्प के साथ मतदान केंद्र पहुँचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

इस अवसर पर जिला अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर, एसडीएम, एसडीओ, जनसंपर्क विभाग, खेल अधिकारी, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
रैली के उपरांत गांधी मैदान में सभी अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मतदान को लेकर शपथ ली कि वे स्वयं मतदान करेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

अंत में जिलाधिकारी ने कहा कि “मतदान एक ऐसी ताकत है जो ऊँच-नीच, जात-पात या धर्म नहीं देखती। यह सभी को समान अधिकार देती है — यही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। हर नागरिक को इस अधिकार का उपयोग अवश्य करना चाहिए ताकि एक सशक्त लोकतंत्र की स्थापना हो सके।”

Jehanabad News: A rally was taken out from Hospital More to Gandhi Maidan for voter awareness, oath was administered – DM gave information

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़