DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: उड़ान फिजिकल अकादमी के 56 बच्चों को सम्मानित किया गया, संस्थापक कृष्णदेव कुमार ने साझा किया प्रेरणादायक सफर

Jehanabad News: उड़ान फिजिकल अकादमी के 56 बच्चों को सम्मानित किया गया, संस्थापक कृष्णदेव कुमार ने साझा किया प्रेरणादायक सफ
InShot_20250411_095452996

जहानाबाद के गांधी मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में उड़ान फिजिकल अकादमी द्वारा चयनित 56 प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। ये सभी प्रतिभागी हाल ही में हुए बिहार पुलिस की भर्ती प्रक्रिया के फिजिकल टेस्ट में उत्तीर्ण हुए हैं और इन्हें गेट पास प्राप्त हुआ है।

इस अवसर पर अकादमी के संस्थापक और पूर्व ईस्ट ज़ोन नेशनल मेडलिस्ट (2017) कृष्णदेव कुमार ने बताया कि अब तक उनकी अकादमी से 9 दरोगा, 27 कांस्टेबल, 1 एयरफोर्स समेत विभिन्न विभागों में कई छात्रों का चयन हो चुका है। उन्होंने यह भी बताया कि वर्ष 2025 में बिहार पुलिस की 21391 भर्तियों में से उनकी अकादमी के 56 छात्र पहले ही फिजिकल परीक्षा में सफल हो चुके हैं।

Digital Women Trust

कृष्णदेव कुमार ने अपने प्रेरणादायक सफर को साझा करते हुए बताया कि वे 2020 तक खुद एथलेटिक्स में इंटरनेशनल मेडल का सपना लेकर तैयारी कर रहे थे। लेकिन कोरोना महामारी ने उस राह को रोक दिया। फिर लोगों की प्रेरणा से उन्होंने अपने अनुभव और ज्ञान का उपयोग कर युवाओं को ट्रेनिंग देना शुरू किया, जिससे कई छात्रों को सरकारी नौकरी में सफलता मिली।

उन्होंने बताया कि वे न केवल फिजिकल ट्रेनिंग बल्कि शैक्षणिक मार्गदर्शन भी देते हैं और छात्रों को पढ़ाई के साथ-साथ ट्रेनिंग को जोड़कर एक समग्र तैयारी का रास्ता दिखाते हैं। कृष्णदेव कुमार ने M.A. की पढ़ाई पूरी कर ली है और अब पीएचडी प्रवेश परीक्षा भी दे चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यदि वे पीएचडी में चयनित होते हैं, तब भी वे प्रशिक्षक रखकर समाज सेवा और युवाओं को दिशा देने का कार्य जारी रखेंगे। उनका सपना है कि उनकी अकादमी से 100 से अधिक छात्रों का चयन हो और वे समाज के हर कोने तक अपने योगदान से एक सकारात्मक बदलाव ला सकें।

कार्यक्रम में शामिल सभी अभिभावकों ने भी कृष्णदेव कुमार के प्रयासों की सराहना की और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़