DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: पानी फैक्ट्री में करंट लगने से 15 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Jehanabad News: पानी फैक्ट्री में करंट लगने से 15 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
IMG_20250818_093227

जहानाबाद काको प्रखंड के बीबीपुर स्थित पानी फैक्ट्री में काम करने वाले एक 15 वर्षीय बालक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान शैलेश कुमार, पिता भूषण मिस्त्री, निवासी काको के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शैलेश पानी फैक्ट्री में बोतल भरने का काम करता था। अचानक फैक्ट्री में शॉर्ट सर्किट होने से वह करंट की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उसे सदर अस्पताल जहानाबाद ले जाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

Digital Women Trust

परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल

घटना की सूचना मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शैलेश को मृत देखकर रो-रो कर बेहाल हो उठे। मृतक के पिता भूषण मिस्त्री ने आशंका जताई कि यह मात्र हादसा नहीं बल्कि हत्या भी हो सकती है। उन्होंने सवाल उठाया कि—
“अगर बेटे को करंट लगा था तो तुरंत अस्पताल क्यों नहीं लाया गया?”

प्रशासन को दी गई सूचना, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने प्रशासन से मामले की गहन जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल प्रशासनिक स्तर से आधिकारिक बयान आना बाकी है।

Jehanabad News: 15-year-old boy dies due to electric shock in water factory, family members suspect murder

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़