DW Samachar – Header
BREAKING

Jehanabad News: जहानाबाद विधानसभा सीट से 13 अभियर्थियों का नामांकन हुआ स्वीकृत

Jehanabad News: जहानाबाद विधानसभा सीट से 13 अभियर्थियों का नामांकन हुआ स्वीकृत
InShot_20251021_152918177

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जहानाबाद में दूसरे चरण में मतदान होने हैं इसी कड़ी में 20 अक्टूबर 2025 को नामांकन की आखिरी तिथि के बाद आज स्क्रूटनी जारी थी। चुनाव आयोग के आंकड़े के अनुसार जहानाबाद में कल तक 36 सेट में नामांकन दर्ज किए गए थे जिसमें से 18 सेट सही पाए गए हैं और उनकी नामांकन स्वीकृति की गई है।

किसी भी चुनाव में उम्मीदवार एक से ज्यादा सेट नामांकन के समय जमा करते हैं जिससे कि अगर कोई त्रुटि भी हो तो उनका नामांकन रद्द न हो पाऐ। अलग-अलग सेट में अभ्यर्थियों की प्रत्याशियों की पूरी डिटेल भरी जाती है वह ऐसा इसलिए करते हैं कि अगर किसी सेट में अगर कोई दिक्कत आ जाए या कुछ छूट जाए तो उसकी वजह दूसरे सेट पर उन्हें स्वीकृति मिल जाए और उनका नामांकन रद्द होने से बच जाए।

Digital Women Trust

13 प्रत्याशियों के नामांकन स्वीकृत

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए जहानाबाद विधानसभा सीट से कुल 23 प्रत्याशियों ने नामांकन दर्ज किया था जिसमें से 13 प्रत्याशियों का नामांकन सही पाए गए हैं और अभी यह 13 प्रत्याशी चुनावी दंगल में अपनी किस्मत आजमाते दिखेंगे। जिन 13 प्रत्याशीयो के नामांकन स्वीकृत हुआ है उनका नाम इस प्रकार है।

1.चंदेश्वर चंद्रवंशी

2. राहुल कुमार

3. अभिराम शर्मा

4. चुन्नू शर्मा

5. बबलू कुमार

6. प्रोमोद यादव

7. शशिरंजन (पप्पू)

8. बालेश्वर सिंह

9. सतेंद्र नारायण सिन्हा

10. रंभा कुमारी

11. नीतीश कुमार

12. राजू कुमार

13. सिद्धनाथ कुमार

वहीं 10 अन्य प्रत्यशियों के नामांकन रद्द हो गए हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़