DW Samachar – Header
BREAKING

8 दिसंबर को होगा जदयू का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

8 दिसंबर को होगा जदयू का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
IMG-20241127-WA0154
JDU’s district level worker conference will be held on December 8.

जदयू की बैठक में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन को सफल बनाने पर चर्चा, कई मंत्री लेंगे भाग

जहानाबाद जनता दल यूनाइटेड का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन स्थानीय मलहचक जहानाबाद स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा आज इसी के सफलता को लेकर जदयू कार्यालय में जिला कार्यकारणी सहित सभी प्रखंड अध्यक्षों के साथ बैठक जिला अध्यक्ष के दिलीप कुशवाहा के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ,जिलाध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने कहा कि इस साल हुए लोकसभा चुनाव और फिर विधानसभा उपचुनाव के परिणाम के बाद जदयू समेत पूरे एनडीए के कार्यकर्ताओं का उत्साह चरम पर है। कार्यकर्ता अभी से 2025 के चुनावों की तैयारी में लग गए हैं। बैठक में कार्यकर्ता सम्मेलन को लेकर तैयारियों की समीक्षा की गई और पार्टी पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपी गयी। पूर्व विधायक राजू यादव ने अपने संबोधन में सभी प्रखंड को अपने हरेक पंचायत में जाकर बैठक करने एवं कार्यकर्ताओं को आमंत्रित करने को कहा वही जदयू नेता नन्द किशोर कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को कहा कि आप अपने साथ कम से कम दस दस लोगों साथ जरूर लेकर आएं को जदयू के प्रमंडल प्रभारी अरुण कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के सफलता हेतु सभी कार्यकर्ताओं में जोश भरा एवं बताया कि इस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास मंत्री अशोक चौधरी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री सुमित सिंह, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधान पार्षद संजय सिंह,विधान पार्षद भगवान सिंह कुशवाहा सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर दर्जनों नेता सहित पूरे जिले से पांच हजार से ऊपर कार्यकर्ता शामिल होंगे, आज के बैठक में जदयू पूर्व जिलाध्यक्ष राजू सिंह, विधानसभा प्रभारी रवींद्र पटेल,जय प्रकाश चंद्रवंशी पूर्व प्रदेश सचिव निरंजन केशव प्रिंस, जिला उपाध्यक्ष राजू पटेल, कौशलेंद्र वर्मा,सुनीता देवी,प्रमिला कुशवाहा,अवधेश शर्मा,कमलेश वर्मा,जितेश चंद्रवंशी, बैजनाथ शर्मा, सिया देवी,अरमान अहमद,मनोज चंद्रवंशी,सुनील पांडे,रणधीर पटेल,रामप्रवेश कुशवाहा, विनय विद्यार्थी,अजित शर्मा,रविंद्र कुशवाहा, चंदन शर्मा, मुरारी यादव,विपिन पटेल,ऋषव दाँगी, मेराज अहमद, गुड्डू कुशवाहा,विंदेश्वर सिंह सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़