
जहानाबाद: विज्ञान और प्रावैधिकी मंत्री सुमित कुमार सिंह से आज Science for Society, Jehanabad के संयुक्त समन्वयक पंकज कुमार और बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के सचिव ओम नारायण तथा उपाध्यक्ष शकील अहमद काकवी ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान आगामी बिहार बाल विज्ञान शोध कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी सभी जानकारियां विज्ञान और प्रावैधिकी मंत्री के साथ साझा की गईं।
मुलाकात के दौरान सचिव ओम नारायण ने मंत्री सुमित कुमार को कार्यक्रम की तैयारी, आयोजन की रूपरेखा, और विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं और बच्चों को प्रेरित करने के प्रयासों के बारे में बताया। मंत्री सुमित कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे बिहार के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया। उन्होंने विज्ञान के क्षेत्र में युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।
गौरतलब है कि यह कार्यक्रम 20 से 22 दिसंबर तक जहानाबाद के कुर्मा संस्कृति विद्यालय में आयोजित होने जा रहा है, जिसमें राज्य भर से प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यक्रम के तहत विज्ञान रैली का आयोजन भी किया जाएगा, जो 20 दिसंबर को गांधी मैदान से आरंभ होगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












