DW Samachar – Header
BREAKING

अमेरिका में भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या, आंध्र प्रदेश का रहने वाला था

अमेरिका में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना अमेरिका के ओहायो में हुई।हालांकि अभी तक हमले की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि यो मामला चोरी से जुड़ा हो सकता है। आंध्रप्रदेश के इलुरु का रहने वाले 24 साल का साईश वीरा पढ़ाई के … Read more

Indian-origin student shot dead at fuel station in USA
Indian-origin student shot dead at fuel station in USA
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अमेरिका में एक भारतीय छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना अमेरिका के ओहायो में हुई।
हालांकि अभी तक हमले की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि यो मामला चोरी से जुड़ा हो सकता है। आंध्रप्रदेश के इलुरु का रहने वाले 24 साल का साईश वीरा पढ़ाई के साथ गैस स्टेशन पर काम भी करता था। यहीं उसे गोली मार दी गई। साईश नवंबर 2021 में अमेरिका आया था। 10 दिन बाद उसका पोस्ट-ग्रेजुएशन पूरा होने वाला था। पुलिस की ओर से एक अधिसूचना जारी करते हुए बताया गया, 20 अप्रैल को दोपहर 12:50 पर कोलंबस पुलिस अधिकारियों को डब्ल्यू. ब्रॉड सेंट के 1000 ब्लॉक में एक कथित गोलीबारी की खबर मिली। घटनास्थल पहुंचने पर अधिकारियों को पता लगा कि इस घटना में एक युवक पीड़ित हो गया है, जिसकी पहचान साईश वीरा के रूप में हुई। घटना के बाद, कोलंबस अग्निशमन सेवा के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि पीड़ित को इलाज के दौरान पूरी तरह से निगरानी में रखा गया था, लेकिन फिर भी रात 1.27 पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़