DW Samachar – Header
BREAKING

राजस्थान में उपचुनाव के दौरान एसडीएम को थप्पड़ मारने वाला निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा अरेस्ट, समर्थकों ने किया उपद्रव

राजस्थान में बुधवार को सात सीटों पर उपचुनाव हुए थे। टोंक जिले की देवली उनियारा में उपचुनाव के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। कल से ही जयपुर और टोंक जिले में बवाल शुरू हो गया है। देवली-उनियारा विधानसभा के … Read more

Independent Candidate Naresh Meena, Who Slapped SDM During Rajasthan By-Election, Arrested; Supporters Cause Disturbance
Independent Candidate Naresh Meena, Who Slapped SDM During Rajasthan By-Election, Arrested; Supporters Cause Disturbance

राजस्थान में बुधवार को सात सीटों पर उपचुनाव हुए थे। टोंक जिले की देवली उनियारा में उपचुनाव के दौरान निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। कल से ही जयपुर और टोंक जिले में बवाल शुरू हो गया है। देवली-उनियारा विधानसभा के समरावता में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को अमित चौधरी के थप्पड़ जड़ दिया। मीणा की वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों से भी हाथापाई हुई। नरेश मीणा पर जबरन पोलिंग बूथ में घुसने का आरोप है। बुधवार को ही आरोपी नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था लेकिन वह फरार हो गया। मीणा के समर्थकों पुलिस की गाड़ियों को रोकने की कोशिश में चक्काजाम किया है। देवली-उनियारा के समरावता गांव की सड़क पर भी टायर जलाए गए हैं। इसके बाद उन्होंने प्रशासन के खिलाफ धरना शुरू कर दिया। मामले को बढ़ता देख प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता तैनात किया। रात को यहां जमकर उत्पात हुआ। गाड़ियों में आग लगा दी गई। पथराव हुआ। जिसके जवाब में पुलिस ने लाठीचार्ज, हवाई फायरिंग भी की और आंसू गैस के गोले भी दागे। समर्थकों ने जगह-जगह आगजनी की। पुलिस ने 60 लोगों को गिरफ्तार किया है और चार एफआईआर दर्ज की है। गुरुवार को नरेश मीणा को गिरफ्तार कर पुलिस अपने साथ ले गई। इस दौरान उनके समर्थकों ने इसका विरोध किया और बवाल मचाया। पुलिस ने समर्थकों को हटाने के लिए बल का प्रयोग किया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े। बता दें, बुधवार को राजस्थान की 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग के दौरान नरेश मीणा ने चुनावी ड्यूटी में तैनात एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ मार दिया था। घटना के बाद जमकर बवाल हुआ था। जानकारी के अनुसार, नरेश मीणा ने एसडीएम पर आरोप लगाते हुए कहा था कि गांव के लोग वोटिंग का बहिष्कार कर रहे थे, लेकिन एसडीएम बीजेपी कैंडिडेट को जिताने के लिए वहां फर्जी वोटिंग करा रहे थे। गिरफ्तारी से पहले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की भी प्रतिक्रिया आई थी। उन्होंने कहा कि मुझे फंसाया जा रहा है। बड़े-बड़े लोग इसमें शामिल हैं, लेकिन मैं यहीं बैठा हूं। मिर्ची बम की वजह से मैं बेहोश हो गया था, मैं कही फरार नहीं हुआ था। पथराव के बाद मैं वहां से भागा नहीं बल्कि मिर्ची बम की वजह से बेहोश हुआ तो लोग मुझे उठाकर गांव में ले आए थे। मीणा ने आगे कहा कि विधायक बनने से ही सब कुछ थोड़ी हो जाता है। मैं गांव में ही पैदा हुआ हूं, एक आदमी को जाति प्रमाण पत्र बवनाने के लिए भी चक्कर काटने पड़ते हैं, बिना चक्कर काटे कोई काम नहीं होते। बता दें कि राजस्थान की 7 विधानसभा सीटों- झुंझुनू, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, चौरासी, सलूंबर और रामगढ़ के लिए 13 नवंबर को वोटिंग हुई। इसके नतीजे 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे। सूबे में जिन सात सीटों पर उपचुनाव हुए, उनमें से चार कांग्रेस के पास थीं और एक-एक बीजेपी, बीएपी आरएलपी के पास थी। दो सीटों पर उपचुनाव मौजूदा विधायकों- कांग्रेस के जुबैर खान (रामगढ़) और बीजेपी के अमृतलाल मीना (सलूंबर) के निधन के कारण हो रहे हैं।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़