DW Samachar – Header
BREAKING

कोहली का फ्लॉप शो जारी लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ एक खास रिकॉर्ड किया अपने नाम

नई दिल्ली, 4 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के बीच रिसेड्यूल हुए पांच टेस्ट मैचों का आखिरी टेस्ट मैच चल रहा है। एजबेस्टन में हो रहे इस टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है। पहली पारी में भारतीय टीम ने 416 रन बनाए। जिसके जवाब में … Read more

20220704_155739
Ind vs ENG: Virat Kohli’s flop show continues
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 4 जुलाई। भारत और इंग्लैंड के बीच रिसेड्यूल हुए पांच टेस्ट मैचों का आखिरी टेस्ट मैच चल रहा है। एजबेस्टन में हो रहे इस टेस्ट मैच में तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर भारत अपनी पकड़ मजबूत कर चुका है। पहली पारी में भारतीय टीम ने 416 रन बनाए। जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 284 रन पर ढेर हो गई। इसके बाद भारत ने अपनी दूसरी पारी में 3 विकेट खोकर 125 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया की बढ़त 257 रन हो गई है। ऋषभ पंत 30 और चेतेश्वर पुजारा 50 रन बनाकर खेल रहे हैं। लेकिन यहां भारत के लिए सबसे बड़ी चिंता उसके टॉप ऑर्डर का फेल होना है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत को दोनों पारियों में कुछ खास शुरुवात नहीं मिली और भारत ने जल्द ही अपने टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजो का विकेट खो दिया। एक बार फिर से ऋषभ पंत अविजित हैं और इस बार उनके साथ चेतेश्वर पुजारा भी क्रीज पर डटे हुए हैं। लेकिन भारत को सबसे बड़ी चिंता विराट कोहली का करेंट फॉर्म है जो पिछले कई महीनों से लगातार जारी है। इस विफलता के साथ ही विराट के लगातार फेल होने का सिलसिला करीब तीन साल लंबा होने को आया है।

Digital Women Trust

23 नवंबर 2019 को बांग्लादेश के खिलाफ उन्होंने टेस्ट में शतक जमाया था। तब से वे क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में एक भी शतक नहीं जमा पाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ विराट कोहली का दोनों परियों में स्कोर सिर्फ 11 और 20 रहा है। लेकिन जारी पांचवे टेस्ट मैच में विराट कोहली ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। यह रिकॉर्ड बैटिंग के लिए नहीं बल्कि बतौर फील्डर हासिल किया है।

विराट कोहली ने इंग्लैंड के बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो का कैच लेते ही इंग्लैंड के खिलाफ 50 कैच पूरा किया है। साथ ही उनके ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी 50 विकेट है। ऐसे में वह पहले भारतीय बने जिनके नाम दोनों देशों के खिलाफ कैचों का अर्धशतक है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़