
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
नई दिल्ली, 10 जुलाई। पहला टी-20 50 रनों से और दूसरा 49 रनों से जीतकर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को बता दिया कि वह क्यों टी20 वर्ल्ड कप की सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही है। भारत की पेस बैटरी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों की कमर तोड़ दी। भुवनेश्वर कुमार का एक बार फिर से जॉस बटलर कोई तोड़ नहीं ढूंढ पाए। भारत ने इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज अपने नाम और ली। इस मैच में भारत के पक्ष में अगर कुछ नहीं अच्छा हुआ तो वह रहा विराट कोहली का एक बार फिर से फेल होना। विराट का फेल होना और कप्तान रोहित शर्मा का पोस्ट प्रेजेंटेशन में बोली गई बातों को जोड़कर सोशल मीडिया पर चर्चाएं शुरू हो चुकी है।
दरअसल इस मैच में विराट कोहली वापसी कर रहे थे। लेकिन सिर्फ एक रन बनाकर कैच आउट हो गए। बीसीसीआई को भी इस बात की चिंता सता रही है कि वर्ल्ड कप में अगर विराट कोहली का ऐसा ही फॉर्म रहा तो क्या होगा क्योंकि कोहली एक बेस्ट प्लेयर हैं इसमें कोई शक नहीं लेकिन हर प्लेयर अपने बुरे दौर से गुजरता है और फिलहाल कोहली का वही दौर चल रहा है। टीम इंडिया को भी पता है विराट कोहली टीम में कितना महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। लेकिन पोस्ट प्रेजेंटेशन में रोहित शर्मा ने कहा कि 2-0 के साथ हम इस सीरीज में आगे चल रहे हैं, इसलिए तीसरे मैच में हम अपनी बेंच स्ट्रेंथ को मौका देने के लिए मैनेजमेंट से बात करूंगा।


रोहित और कोहली के बीच जगजाहिर कथाकथित तनाव को देखते हुए रोहित शर्मा की कही बातों को कोहली से जोड़कर कई लोग देख रहे हैं और सोशल मीडिया पर लिख रहे हैं। लोगों को लगता है कि कही रोहित विराट की जगह किसी और को चांस देने की बात कर रहे हैं। हालांकि ऐसा नहीं होने वाला है क्योंकि अगर टीम इंडिया बेंच स्ट्रेंथ आजमाने की बात कर रही है तो कोहली को भी चांस दिया जाएगा।
मौजूदा टीम की जो बेंच स्ट्रेंथ है वह काफी मजबूत है और इसको लेकर अब तो कपिलदेव सहित कई बड़े प्लयेर भी कहने लगे हैं कि कोहली की जगह नए प्लेयर्स को मौका देना चाहिए। इसका कारण एक यह भी है कि पिछले साल अक्टूबर-नवंबर में टी-20 विश्व कप में भारत के खराब प्रदर्शन के बाद से उन्होंने सिर्फ दो टी-20 मैच खेले हैं। अगर तीनों फॉर्मेट को मिलाकर भी बात करें तो पिछली बार नवंबर 2019 में बंग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में हुए डे नाईट टेस्ट मैच में कोहली ने 136 रनों की पारी खेली थी।


कल हुए मैच में टॉस जीतकर इंग्लैंड ने पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया और उसका यह फैसला डेब्यू कर रहे ग्लीसन ने पहले रोहित शर्मा और फिर कोहली को आउट कर इंग्लैंड को महत्वपूर्ण सफलता दिलाई। लगातार अंतराल पर विकेट रहने के बावजूद भारत ने रनों की गति को तेज रखा और अंत के ओवरों में आज के मैच के पालनहार बने रविन्द्र जडेजा जिन्होंने सिर्फ 29 गेंदों में 46 रनों की नाबाद पारी खेली। इससे पहले रोहित शर्मा (31) और ऋषभ पंत (26) ने भारत को तेज शुरुवात दिलाते हुए पांच ओवर में ही 49 रन जोड़ डाले। अंत के ओवरों में इंग्लैंड की ओर से क्रिस जॉर्डन और ग्लीसन ने शानदार गेंदबाजी कर भारत को बड़े टोटल से रोका। जॉर्डन ने 4 तो ग्लीसन ने 3 सफलताएं अर्जित की।
इनिंग ब्रेक में लग रहा था कि शायद भारत 20 से 30 रन पीछे रह गया लेकिन भारत की पेस बैटरी ने इसको विशाल और कठिन स्कोर साबित कर दिया। इसकी शुरुआत भुवनेश्वर कुमार ने जेशन रॉय को गोल्डन डक पर आउट स्लिप में खड़े रोहित शर्मा के हाथों कैच कराकर कर दिया। फिर एक के बाद एक विकेट गिरता चला गया। हालांकि मोइन अली (35) और विली (33) ने कोशिश जरूर की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। भुवनेश्वर कुमार 3 ओवर में सिर्फ 15 रन देकर 3 विकेट झटके। साथ ही बुमराह ने भी कसी गेंदबाजी की। तीन ओवर में मात्र 10 रन देकर 2 बल्लेबाजों को पवेलियन का रास्ता दिखाया। चहल को 2 जबकि हर्षल-पंड्या को एक-एक विकेट प्राप्त हुए। तीसरा और आखिरी टी20 वर्ल्ड कप आज ही है। ऐसे में किस सोच और परिवर्तन के साथ टीम उतरेगी यह देखना दिलचस्प होगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












