DW Samachar – Header
BREAKING

IND vs BAN|3rd ODI: टीम इंडिया ने बांग्लादेश को बड़े अंतराल से हराया, ईशान किशन ने बनाया तूफानी दोहरा शतक, कोहली ने भी खेली विराट पारी

भारत ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में बड़े अंतराल से हरा दिया है। ‌लगातार दो मैच हारकर सीरीज पहले ही गंवा चुकी टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 227 रन से हराया। ईशान किशन ने तूफानी दोहरा शतक बनाया तो कोहली ने विराट पारी खेली। यह वनडे क्रिकेट में रन के लिहाज से … Read more

Ishan smashes fastest double ton as India deny Bangladesh cl
IND vs BAN|3rd ODI: Ishan smashes fastest double ton as India deny Bangladesh clean sweep
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

भारत ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे में बड़े अंतराल से हरा दिया है। ‌लगातार दो मैच हारकर सीरीज पहले ही गंवा चुकी टीम इंडिया ने तीसरे वनडे में बांग्लादेश को 227 रन से हराया। ईशान किशन ने तूफानी दोहरा शतक बनाया तो कोहली ने विराट पारी खेली। यह वनडे क्रिकेट में रन के लिहाज से भारत की बांग्लादेश के ऊपर अब तक की सबसे बड़ी जीत है। भारत ने बांग्लादेश को तीसरे वनडे मुकाबले में जीत के लिए 410 रन का टारगेट दिया है। चटगांव में खेले जा रहे इस मुकाबले में ईशान किशन ने डबल सेंचुरी जड़ी। 131 बॉल की अपनी इस पारी में ईशान किशन ने 24 चौके, 10 छक्के जमाए। वहीं विराट कोहली ने 113 रनों की पारी खेली है।

Virat Kohli Smashes 72th ODI Century leaves Ricky Pointing behind

ओपनर खिलाड़ी शिखर धवन कुछ खास नहीं कर पाए। वे गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बनाकर आउट हुए। श्रेयस अय्यर 6 गेंदों का सामना करते हुए 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान केएल राहुल महज 8 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने 10 गेंदों का सामना करते हुए एक चौका लगाया। वाशिंगटन सुंदर और अक्षर पटेल ने अहम पारियां खेलीं। सुंदर ने 27 गेंदों का सामना करते हुए 37 रन बनाए। उन्होंने 4 चौके और एक छक्का लगाया। अक्षर पटेल ने 17 गेंदों में 20 रन बनाए। उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया। शार्दुल ठाकुर 3 रन बनाकर आउट हुए। कुलदीप यादव 3 रन बनाकर नाबाद रहे। इस तरह भारत ने 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान के साथ 409 रन बनाए।

Digital Women Trust
IND vs BAN|3rd ODI: Ishan smashes fastest double ton as India deny Bangladesh clean sweep

ईशान दोहरा शतक बनाने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी हैं। ईशान किशन से पहले सिर्फ तीन भारतीय बल्लेबाजों रोहित शर्मा, सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने दोहरा शतक जड़ा था। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 409 रन बनाए। ईशान के अलावा पूर्व कप्तान विराट कोहली ने वनडे करियर का 44वां वनडे शतक जमाया है। 15 रन पर शिखर धवन के आउट होने के बाद ईशान किशन और विराट कोहली ने पारी संभाली। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 290 रन की साझेदारी हुई। जवाब में बांग्लादेश की टीम 34 ओवर में 182 रन के स्कोर पर सिमट गई। शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए। भारत के लिए शार्दूल ठाकुर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। यानी बांग्लादेश ईशान किशन जितने रन भी नहीं बना पाया।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़