
अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद डोनाल्ड ट्रंप सरकार चलाने के लिए अपनी नई टीम बना रहे हैं। ट्रंप चाहते हैं इस बार उनके दूसरे कार्यकाल में ऐसी टीम रहे जो अमेरिका के विकास में सहायक हो। इसी को ध्यान में रखते हुए डोनाल्ड ट्रंप अपने विश्वासपात्र और होनहार लोगों को अपनी टीम में शामिल कर रहे हैं। ट्रंप को अमेरिका का नया राष्ट्रपति चुन लिया गया है। वह अगले साल 20 जनवरी को शपथ लेंगे। इससे पहले वह अपनी टीम का गठन करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने टीम में कई नए चेहरे को मौका दिया गया है। इसमें दिग्गज कारोबारी एलन मस्क से लेकर उद्यमी विवेक रामास्वामी और न्यूज एंकर पीट हेगथा जैसे नए नामों को मौका मिला है। ट्रंप ने अपनी नई टीम में अपने खास दोस्त एलन मस्क को भी जगह दी है। राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद दिए अपने पहले भाषण में ही ट्रंप ने ये साफ कर दिया था कि वो एलन मस्क को नई सरकार में कोई बड़ी जिम्मेदारी दे सकते हैं। उन्होंने अपने पहले भाषण में मस्क और उनकी कंपनी स्पेसएक्स की जमकर तारीफ भी की थी। दिग्गज कारोबारी विवेक रामास्वामी के साथ सरकारी दक्षता विभाग (डीओजीई) का नेतृत्व करेंगे। दरअसल, सरकार में शामिल हुए बिना ही वह डोनाल्ड ट्रंप का पावर सेंटर बनेंगे। उनको रिपब्लिकन नेता विवेक रामास्वामी के साथ मिलकर अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ एफिशिएंसी चलाएंगे। यह विभाग सरकार सीनेट के बाहर से ऑपरेट होगा। इस विभाग को काम करने के लिए सीनेट से परमिशन की जरूरत नहीं होगी। अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ एफिशिएंसी बजट में कटौती में सीनेट को सलाह देगी। ट्रंप ने कहा कि मस्क और रामास्वामी सरकारी नौकरशाही को खत्म करने, अनावश्यक रेग्युलेशन को कम करने और खर्चों में कटौती करने के साथ संघीय एजेंसियों के पुनर्गठन के लिए काम करेंगे। बता दें, एलन मस्क शुरुआत से ही ट्रंप के प्रसंसक रहे हैं। चुनाव प्रचार के दौरान दोनों के बीच दोस्ती भी देखी गई थी। चुनाव जीतने के बाद ट्रंप ने एलन मस्क की तारीफ करते हुए कहा था, हमारे पास नया रॉकस्टार है। उन्होंने दो सप्ताह तक मेरे साथ प्रचार किया। मैं मस्क से बेहद प्यार करता हूं, वह शानदार इंसान हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स मस्क ने डोनाल्ड ट्रंप के कैंपेन में बड़ा रोल निभाया था। वह पहले ऐसे चर्चित बिजनेसमैन रहे, जिन्होंने खुलकर ट्रंप के पक्ष में प्रचार किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक मस्क ने ट्रंप के प्रचार में करीब 900 करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च किए। वहीं विवेक रामास्वामी दवा कंपनी के फाउंडर हैं। ट्रंप के खिलाफ वह पार्टी के प्राइमरी चुनाव में उतरे थे। बाद में उन्होंने नामांकन वापस ले लिया और ट्रंप को समर्थन दिया। इसके बाद से वे ट्रंप के प्रचार-प्रसार में बड़ी भूमिका निभाते रहे हैं। इनके अलावा डोनाल्ड ट्रंप की टीम में फॉक्स न्यूज के एंकर पीट हेगथा को जगह दी गई है। ट्रंप ने मंगलवार को एलान किया कि वह सेना के अनुभवी हेगथा को रक्षा मंत्री बनाने जा रहे हैं। वहीं, स्टीवेन विटकॉफ को मिड ईस्ट का प्रतिनिधि नियुक्त किया है। उनको ईराक और अफगानिस्तान युद्ध का भी तजुर्बा है। ट्रंप का यह चुनाव परंपरा से हटकर माना जा रहा है। पीट हेगसेथ ट्रंप के समर्थक माने जाते रहे हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












