DW Samachar – Header
BREAKING

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री अक्षरा सिंह को दी गई जान से मारने की धमकी, 50 लाख रुपए भी मांगे, पुलिस में शिकायत

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के बाद भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली। अक्षरा सिंह को जान की धमकी मैसेज से नहीं बल्कि कॉल पर दी गई है। जान की धमकी के साथ ही उनके साथ गाली-गलौज भी किया गया और 50 लाख रुपए की मांग … Read more

Bhojpuri Actress Akshara Singh Receives Death Threat and Demand for 50 Lakh Rupees; Complaint Filed with Police

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरुख खान के बाद भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को जान से मारने की धमकी मिली। अक्षरा सिंह को जान की धमकी मैसेज से नहीं बल्कि कॉल पर दी गई है। जान की धमकी के साथ ही उनके साथ गाली-गलौज भी किया गया और 50 लाख रुपए की मांग की है। धमकी देने वाले ने अपनी मांग को पूरा करने के लिए अक्षरा सिंह को महज 2 दिनों का समय दिया है। अक्षरा सिंह इसके बाद काफी डर गई हैं। उन्होंने आनन-फानन में दानापुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। अक्षरा सिंह ने शिकायत में पुलिस को बताया है कि 11 नवंबर की देर रात करीब 12.20 और 12.21 पर उन्हें दो अलग-अलग नंबर से फोन आया था। उन्होंने जैसे ही फोन उठाया सामने से उनके साथ गाली-गलौज शुरू हो गई। एक्ट्रेस को फोन पर ही धमकाया गया और कहा गया कि अगर दो दिन के अंदर 50 लाख रुपए रंगदारी नहीं दी तो तुम्हारी हत्या कर दी जाएगी।बताया जा रहा है कि बिहार की राजधानी पटना के दानादार पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज की गई है। पुलिस ने बताया कि एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद मामले की जांच की जा रही है। जिन नंबर से कॉल आया है उनकी भी ट्रेसिंग की जा रही है। वहीं एक्ट्रेस ने अपनी सुरक्षा की मांग की है। अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की सबसे सुपरहिट एक्ट्रेस हैं। अपनी पहली ही फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से अक्षरा सिंह ने दर्शकों के बीच अच्छी पकड़ बना ली थी। एक्टिंग के साथ अक्षरा सिंह गानों की भी शौकीन हैं और अपनी आवाज से लाखों दिलों को दीवाना बनाकर रखती हैं। अक्षरा सिंह ने भोजपुरी की दर्जनों फिल्मों में काम किया है। इतना ही नहीं अक्षरा सिंह को भोजपुरी की सबसे मंहगी एक्ट्रेस का दर्जा भी दिया जाता है।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़