DW Samachar – Header
BREAKING

सदन में राहुल गांधी केंद्र पर बरसे, कहा- सरकार युवाओं का अंगूठा काट रही, केंद्रीय मंत्री बोले, संविधान में कुल कितने पन्ने बता नहीं पाएंगे

13 और 14 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में संविधान पर चर्चा शुरू हुई। यह अच्छा हुआ कि लगातार बाधित हो रही संसद में संविधान पर चर्चा के बहाने हंगामा थम गया और लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष बहस करने के लिए तैयार हो गए। सत्ता पक्ष, विपक्ष के सांसद सदन में चर्चा … Read more

In Parliament, Rahul Gandhi Criticises Centre, Says "Government is Clipping Youth's Wings"; Union Minister Responds, "Cannot Recall Total Pages in Constitution"
In Parliament, Rahul Gandhi Criticises Centre, Says "Government is Clipping Youth's Wings"; Union Minister Responds, "Cannot Recall Total Pages in Constitution"

13 और 14 दिसंबर को शीतकालीन सत्र के दौरान सदन में संविधान पर चर्चा शुरू हुई। यह अच्छा हुआ कि लगातार बाधित हो रही संसद में संविधान पर चर्चा के बहाने हंगामा थम गया और लोकसभा में सत्तापक्ष और विपक्ष बहस करने के लिए तैयार हो गए। सत्ता पक्ष, विपक्ष के सांसद सदन में चर्चा करते नजर आए। संविधान पर चर्चा इसलिए हुई, क्योंकि उसे अपनाए हुए 75 वर्ष हो चुके हैं। शुक्रवार को सदन में प्रियंका गांधी ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहले स्पीच दी। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने कहा, भाजपा वास्तविक मुद्दों पर बात नहीं करना चाहती। कल मेरे भाषण से ‘अडाणी’ शब्द हटा दिया गया। ऐसा क्यों? क्या यह एक असंसदीय शब्द है? वे किसी का भी नाम ले सकते हैं लेकिन हम अडाणी का नाम नहीं ले सकते। शनिवार को राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आप एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़ाते हैं। ये संविधान में कहां लिखा है। मुझे दिखाइए।

हमारी विचारधारा, इंडी गठबंधन की विचारधारा, वो देश में संविधान की रक्षा करते हैं। आज ये बात सबके सामने है कि राजनीतिक समानता खत्म हो गई है। सामाजिक समानता, आर्थिक समानता नहीं रही। इसलिए हमारा अगला कदम जातीय जनगणना होगा। हम देश को दिखाना चाहते हैं कि आपने किन लोगों का कहां-कहां अंगूठा काटा है। उसके बाद हिंदुस्तान में एक नए तरीके का विकास होगा और नई तरीके की राजनीति होगी। राहुल गांधी ने ये भी कहा कि 50 फीसदी आरक्षण की दीवार भी हम तोड़ेंगे। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के भाषण पर पलटवार करते हुए कहा कि ‘राहुल गांधी यह भी नहीं बता पाए कि भारतीय संविधान में कुल कितने पन्ने हैं।’ ठाकुर ने कहा, ‘ये जो किताब (संविधान) दिखाते हैं, इनको यह भी नहीं पता कि इस किताब में पन्ने कितने हैं। कभी राहुल जी इस किताब को खोलकर पढ़ तो लो।’ भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी जो संविधान की किताब लेकर चलते हैं, उसी में लिखा है कि संविधान बनने के बाद से ही विधायिका और न्यायपालिका के बीच तनातनी रही।

Digital Women Trust

संविधान ने ही देश को बचाया। ये अंगूठा काटने की बात करते हैं, लेकिन इनके समय में सिखों के गले काटे गए। ये संविधान जेब में लेकर घूमते हैं, लेकिन कभी इसका पालन नहीं किया।राहुल गांधी ने कहा कि जब आप अदाणी को धारावी का बिजनेस देते हैं तो आप धारावी के छोटे व्यापारियों का अंगूठा काटते हैं। जब आप बंदरगाह, एयरपोर्ट अदाणी को देते हैं तो जो लोग ईमानदारी से व्यापार करते हैं आप उनका अंगूठा काटते हैं। लेटेरल एंट्री देकर देश के युवाओं का अंगूठा काटते हैं। देश के युवा प्रतिस्पर्धी परीक्षा की तैयारी करते हैं। तो पेपर लीक कराकर आप उनका अंगूठा काटते हैं। देश के हजारों युवा सेना में जाने के लिए मेहनत करते थे, तो आपने अग्निवीर लाकर उनका अंगूठा काटा। किसान आपसे एमएसपी मांगते हैं, मगर आप अदाणी-अंबानी को फायदा पहुंचाते हो तो आप किसानों का अंगूठा काटने का काम करते हैं। संविधान में कहीं नहीं लिखा कि एकाधिकार होना चाहिए, अग्निवीर होना चाहिए। संविधान में ये नहीं लिखा कि देश के युवाओं का अंगूठा काटना चाहिए। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भाषण पर कहा, राहुल गांधी को इतिहास नहीं पता है। जिस राहुल गांधी के परिवार में सिर्फ संविधान की धज्जियां उड़ाई गईं, उनकी दादी कई बार तानाशाह बनीं और वे दूसरों को नसीहत देते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब भी संविधान का सहारा लिया तो गरीबों के लिए लिया और कांग्रेस ने जब भी सहारा लिया, तो तानाशाही के लिए लिया, अपने लिए लिया। संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने संविधान पर चर्चा के दौरान कहा कि कांग्रेस सरकार ने उत्तर पूर्व के राज्यों पर ध्यान ही नहीं दिया। साल 2014 में पीएम मोदी के सत्ता संभालने के बाद उत्तर पूर्वी राज्यों में बुनियादी ढांचे पर काम हुआ। रिजिजू ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकारों में सबसे ज्यादा देश में राष्ट्रपति शासन लागू किया गया। रिजिजू ने कांग्रेस से सवाल किया कि कांग्रेस ने साल 1990 तक बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर को भारत रत्न से सम्मानित क्यों नहीं किया? भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि,जो चित्र संविधान में लगे हैं, अगर भारत का संविधान आज बनता तो ये लोग उन पर कितनी आपत्ति करते। गवर्नर हाउस में अंग्रेजों की मूर्तियां हटा दी गई हैं। वो मूर्तियां गुलामी और आस्था की मूर्तियां थीं। आपने अच्छा काम किया। यही बात राम, कृष्ण और काशी विश्वनाथ के बारे में क्यों नहीं सोचते हैं। वोट बैंक पॉलिटिक्स के चक्कर से ये बाहर नहीं निकले। 75 साल में आप कहां हैं और हम कहां हैं, ये भी देखिए। हमारे श्यामा प्रसाद मुखर्जी, दीनदयाल जी के विचार आज देश स्वीकार कर रहा है। ये देश राष्ट्रवाद से चलेगा। ये लोग ह्यूमन राइट्स की बात करते हैं। आतंकवादियों ने संसद में सुरक्षा कर्मियों को मारा उनके परिवारों, पत्नियों और बच्चों का ह्यूमन राइट्स नहीं है क्या। आप आतंकवादियों के ह्यूमन राइट्स के लिए लड़ो, हम आतंकवादियों से लड़ने वालों के ह्यूमन राइट्स के लिए लड़ेंगे। संसद में संविधान पर चर्चा के दौरान संसद में एआईएमआईएम के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि देश में मस्जिदें खतरे में आ गईं हैं।

भाजपा का राष्ट्रवाद हिंदुत्व का राष्ट्रवाद है। ओवैसी ने कहा कि मुस्लिमों को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है। उनको चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है। मुसलमान चुनाव नहीं जीत पा रहे हैं। सच्चर कमेटी की रिपोर्ट को लागू नहीं किया जा रहा है। बीफ को लेकर मॉब लिचिंग हो रही है। वहीं समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक राष्ट्र-एक चुनाव कहा, ‘अगर इतनी ही जल्दी है तो प्रधानमंत्री मोदी आज सदन में आ रहे हैं, सरकार भंग कर दें और पूरे देश का चुनाव हो जाए। अगर एक राष्ट्र-एक चुनाव के लिए इतनी ही जल्दी है तो इससे अच्छा और क्या समय मिलेगा जब हम संविधान पर चर्चा कर रहे हैं तब पूरे देश की सरकारें आज ही भंग कर दें और चुनाव करा दें।

यह भी पढ़े: बिहार: सीएम नीतीश के कार्यक्रम में विधायकों की No Entry, गार्ड्स ने धक्का देकर भगाया; हाथ में गुलदस्ता लेकर खड़े रह गए विधायक

यह भी पढ़े: स्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़