DW Samachar – Header
BREAKING

अब होटल और रेस्टोरेंट संचालक ग्राहकों से सर्विस चार्ज देने के लिए नहीं कर सकेंगे बाध्य

होटलों और रेस्टोरेंट में खाना या नाश्ता करने वाले लोगों को सरकार ने आज बड़ी राहत दी है। बता दें कि होटल और रेस्टोरेंट में हाल के कुछ वर्षों में सर्विस चार्ज लेने का चलन तेजी से बढ़ा है। कई ग्राहक ऐसे होते हैं जो सर्विस चार्ज देने के पक्ष में नहीं रहते हैं। उनके … Read more

waitress-2376728_1920
Hotels, restaurants can not levy service charge anymore, rules govt
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

होटलों और रेस्टोरेंट में खाना या नाश्ता करने वाले लोगों को सरकार ने आज बड़ी राहत दी है। बता दें कि होटल और रेस्टोरेंट में हाल के कुछ वर्षों में सर्विस चार्ज लेने का चलन तेजी से बढ़ा है। कई ग्राहक ऐसे होते हैं जो सर्विस चार्ज देने के पक्ष में नहीं रहते हैं। उनके लिए सरकार ने बड़ी राहत दी है। सोमवार को बता दें राष्ट्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण ने बड़ा निर्देश जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि किसी भी नाम से होटल या रेस्तरां सर्विस चार्ज नहीं ले सकेंगे । प्राधिकरण ने निर्देश जारी कर कहा है कि इसको खाने के बिल में भी नहीं जोड़ा जा सकेगा। अगर कोई भी होटल इसको खाने के बिल में जोड़ेने की कोशिश करेगा तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। बढ़ती शिकायतों के बीच सीसीपीए ने अनुचित व्यापार गतिविधियां और उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन को रोकने के लिये दिशा निर्देश जारी किए हैं। इसमें कहा गया है कि कोई भी होटल या रेस्तरां ग्राहकों को सेवा शुल्क देने के लिये बाध्य नहीं कर सकता। ग्राहक चाहे तो सेवा शुल्क दे सकते हैं। यह पूरी तरह से स्वैच्छिक, वैकल्पिक और उपभोक्ता के विवेक पर निर्भर करेगा। बता दें जब भी आप किसी भी प्रोडक्ट को खरीदते हैं या फिर किसी सर्विस को लेते हैं तो उसके लिए आपको कुछ चार्ज देना पड़ता है। इस चार्ज को ही सर्विस चार्ज कहा जाता है। होटल या फिर रेस्तरां में ग्राहकों से खाना परोसने या फिर किसी अन्य तरह की सेवा के लिए यह चार्ज लिया जाता था, लेकिन आज सरकार की ओर से इसके खिलाफ सख्त कदम उठाया है। अब कोई भी होटल रेस्टोरेंट संचालक आपसे सर्विस टैक्स नहीं वसूल पाएंगे। ‌

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़