DW Samachar – Header
BREAKING

Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi

जानिये अपनी राशिफल के हाल
DW Rashifal
Horoscope Today: Aaj Ka Rashifal In Hindi
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

🌺 आज का राशिफल 🌺

दिनांक: 11 जुलाई 2022

Digital Women Trust

दिन – सोमवार

मेष: आज का दिन बेहतर साबित होगा मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। कार्य क्षेत्र में चल रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी । व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त होगी धन लाभ की स्थितियां बन रही है। खान पान पर विशेष ध्यान दें पेट संबंधित समस्याएं उभर सकती है। छात्रों के लिए दिन विशेष सफलतादायक रहेगा।

वृषभ : आज का दिन भाग्य आपका पूरा पूरा साथ देगा।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां दूर होगी। मन प्रसन्न रहेगा।कार्यक्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारिक क्षेत्र में वृद्धि होगी उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। पुश्तैनी जमीन जायदाद से जुड़े मामले सुलझेंगे बैंक बैलेंस बढ़ेगा।

मिथुन: आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा धन लाभ की स्थिति बनेगी। कार्यक्षेत्र में नए लोगों से मेलजोल बढ़ेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। सी शत्रु पक्ष परास्त होगा कोर्ट कचहरी में चल रहे तेज आपके फेवर में रहेंगे। आज का दिन व्यापारी वर्ग के लिए भी अच्छा रहेगा कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है। छात्रों को इच्छित कोर्स में एडमिशन मिल सकता है।

कर्क: आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। पूर्व में चली आ रही सभी परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी छवि में सुधार होगा उच्चाधिकारियों की प्रशंसा के पात्र बनेंगे।कृषि से जुड़े व्यापारियों के लिए समय बेहतर रहेगा धनलाभ के योग बनेंगे। भूमि, भवन खरीदने का विचार बना सकते हैं। मेडिकल छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे। परिवार में हर्षोल्लास रहेगा।

सिंह: आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा कार्यक्षेत्र में अपनी चतुराई और अपनी वाक्पटुता से सबका ध्यान आकर्षित करेंगे वरिष्ठ अधिकारियों के प्रशंसा के पात्र बनेंगे। व्यापारिक मामलों में सफलता प्राप्त करेंगे। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कामयाबी व प्रतिष्ठा मिलेंगी।कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा।खर्चों की अधिकता रहेगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी होगा।

कन्या: आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आत्मविश्वास की कमी महसूस करेंगे जिसके चलते अपने विचार व्यक्त करने में हिचकिचाहट रहेगी।अपनी बात खुलकर कहें बेवजह के तनाव में न रहे। खर्चों की अधिकता रहेगी जिसके चलते रोज़मर्रा के कामों में परेशानी का अनुभव कर सकते हैं। व्यापारी वर्ग को समय पर काम पूरा करने का दबाव बना रहेगा।

तुला: आज का दिन मानसिक तनाव का अनुभव कर सकते हैं। अनावश्यक खर्चों की बढ़ोतरी होगी जिसके चलते आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है वरीष्ठ अधिकारियों के कोप का भाजन बन सकते हैं, वाद विवाद से बचें। स्टॉक मार्केट व म्यूचुअल फंड में निवेश करना फ़ायदेमंद रह सकता है।

वृश्चिक: आज का दिन नई उम्मीदें लेकर आ रहा है। पूर्व में चली आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। कार्य क्षेत्र में चल रहे गतिरोध दूर होंगे सभी काम सुचारु रूप से चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी पूर्व में किए गए पूंजी निवेश का फायदा प्राप्त होगा। साझेदारी के व्यापार में सफलता प्राप्त होगी धनलाभ होगा। गैर जरूरी मामलों में अपनी ऊर्जा व समय बर्बाद न करें।

धनु: आज दिन की शुरुआत परेशानी भरी रह सकती है किंतु जैसे जैसे दिन आगे बढ़ेगा स्थिति आपके अनुकूल होती जाएगी।कार्यक्षेत्र में आपका रवैया भ्रमित रह सकता है जिसके कारण मन में चिड़चिड़ाहट रहेगी,समय पर कार्य पूरा करना चुनौतीपूर्ण रहेगा। धैर्य बनाए रखें। किंतु धीरे धीरे स्थिति को अपने काबू में कर लेंगे आय में सुधार होगा। किंतु खर्चों की अधिकता रहेगी।व्यापारिक क्षेत्र में किसी अहम व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जिसके जरिए धन लाभ होगा।

मकर: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर होंगी। सहकर्मियों के सहयोग से कोई काम पूरा होगा। धन लाभ के योग बन रहे हैं।किसी नए व्यापार की शुरुआत करने के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता प्राप्त होगी। भूमि, भवन खरीदने का योग बन रहा है। सामाजिक मान सम्मान की प्राप्ति होगी। छात्रों के लिए समय अच्छा है पढ़ने लिखने में मन लगेगा।

कुंभ: आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। कार्यक्षेत्र में दौड़ धूप बनी रहेगी जिसके कारण व्यक्तिगत जीवन पर ध्यान न दे पाएंगे। बेवजह किसी से ना उलझें संयम से काम लें। काम का दबाव बना रहेगा किंतु आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी आज के दिन किया गया निवेश आने वाले समय में लाभदायक सिद्ध होगा। छात्रों को मनोवांछित परिणाम पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी।

मीन: आज का दिन भाग्यशाली साबित होगा आपके सभी सोचे हुए काम समय पर पूरे होंगे। कार्यालय में अपने बाद चातुर्य से सबका मन मोह लेंगे मान सम्मान में वृद्धि होगी पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी धनलाभ की स्थिति बन रही है व्यापार का विस्तार होगा कोई बड़ी डील साइन कर सकते हैं। दिन का अधिकतर समय मित्रों के साथ मौज मस्ती में बीतेगा।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़