DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Historic Moment: In a first, Nine new Supreme Court judges, including three women take oath

देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ कुछ अनोखा, सीजेआई एनवी रमण ने एक साथ नौ नए जजों को दिलाई शपथ, तीन महिला न्यायाधीश भी शामिल

Supreme Court Judges New Judges

हाल हीं में नियुक्त हुए सुप्रीम कोर्ट के नौ नए न्यायाधीशों को सीजेआई एनवी रमण मंगलवार को शपथ दिलाई।
यह पहला मौका है जब एक साथ इतना बड़ा शपथ समारोह हुआ। इन नौ नए न्यायाीधीशों में तीन महिला न्यायाधीश भी शामिल हैं। शपथ ग्रहण समारोह उच्चतम न्यायालय के अतिरिक्त भवन परिसर के सभागार में आयोजित किया गया।

बता दें की नौ नए जजों के नामों को सीजेआई रमण की अध्यक्षता वाले कॉलेजियम ने 17 अगस्त को हुई बैठक में मंजूरी दी थी। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट में नए जजों की नियुक्ति को लेकर 21 माह से जारी गतिरोध भी खत्म हो गया था। इस गतिरोध के कारण ही 2019 के बाद से एक भी नए जज की नियुक्ति शीर्ष कोर्ट में नहीं हो सकी थी। 

Female Judges of Supreme Court

मंगलवार को शीर्ष अदालत के न्यायाधीशों के रूप में पद की शपथ लेने वाले नौ नए न्यायाधीशों की सूची में शामिल हैं- न्यायमूर्ति अभय श्रीनिवास ओका, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्यायमूर्ति जितेंद्र कुमार माहेश्वरी, न्यायमूर्ति हिमा कोहली और न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना, न्यायमूर्ति सीटी रविकुमार, न्यायमूर्ति एमएम सुंदरेश, न्यायमूर्ति बेला एम त्रिवेदी और पीएस नरसिम्हा। 

आखिर कौन हैं महिला न्यायाधीश जस्टिस नागरत्ना:

जस्टिस नागरत्ना

जस्टिस नागरत्ना सितंबर 2027 में पहली महिला सीजेआई बनने की कतार में हैं। जस्टिस नागरत्ना पूर्व सीजेआई ई एस वेंकटरमैया की बेटी हैं। इसके अलावा जस्टिस नाथ,और नरसिम्हा भी सीजेआई बनने की कतार में हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News