देश के प्रसिद्ध पद्म विभूषण से सम्मानित इतिहासकार-लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का निधन

भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार और लेखक बाबासाहेब पुरंदरे का 99 वर्ष में आज सुबह पुणे के दीनानाथ मंगेशकर मेमोरियल अस्पताल में निधन हो गया।
मिली जानकारी के मुताबिक, बाबा पुरंदरे शनिवार को अपने घर पर बाथरूम में गिर गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बाद में हालात गंभीर होने के बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया। इसके बाद से ही उनकी स्थिति में सुधार नहीं हो सका।
जानें कौन थे बाबा पुरंदरे?
बाबासाहेब पुरंदरे देश के लोकप्रिय इतिहासकार-लेखक के साथ थिएटर कलाकार भी रह चुके थे। उन्हें छत्रपति शिवाजी महाराज पर अपने विशेषज्ञता के लिए जाना जाता है। बाबा पुरंदरे ने शिवाजी के जीवन से लेकर उनके प्रशासन और उनके काल के किलों पर भी कई किताबें लिखीं हैं। इसके अलावा उन्होंने छत्रपति के जीवन और नेतृत्व शैली पर एक लोकप्रिय नाटक- जानता राजा का भी निर्देशन किया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











