DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Gaya News: गयाजी में पर्वत पुरुष दशरथ मांझी जी के परिवार को राहुल गांधी ने दी घर की चाबी

Rahul Gandhi handed over the house keys to the family of mountain man Dashrath Manjhi

गयाजी। गयाजी सोमवार को वोटर अधिकार यात्रा के दौरान शहर के खलिश पार्क स्थित कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पर्वत पुरुष दशरथ मांझी जी के परिवार को घर की चाबी दी। उस दौरान राहुल गांधी के साथ मौके पर मंच पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम व गया शहर टाउन से रहे कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव संयुक्त रूप से माउंटेन मैन दशरथ मांझी के बेटे भगीरथ मांझी को घर चाबी दी।

गौरतलब हो कि बीते माह राहुल गांधी गयाजी आए थे तो दशरथ मांझी के परिवार से मिले थे। मिलने के बाद दशरथ मांझी के परिवार का घर बनाने काम शुरू हो गया था, जिसके बाद आज उन्होंने कांग्रेस की ओर बनाए गए घर की चाबी दी।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News