पाकिस्तान के पेशावर में नमाज के तुरंत बाद व बम धमाका, 70 से अधिक लोग घायल

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
पाकिस्तान के पेशावर में एक मस्जिद पर आत्मघाती हमला होने की खबर सामने आई है। इस धमाके में 70 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि धमाका इतना जोरदार था, की उसकी वजह से मस्जिद का एक हिस्सा पूरी तरह से ढह गया है। ब्लास्ट पेशावर में पुलिस लाइंस के पास में स्थित मस्जिद में जोहर की नमाज के बाद हुआ। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें धमाके के बाद अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है।
इससे भी पहले हुई है कई बड़ी घटनाएं:
Explosion reported inside a mosque at #Peshawar in Pakistan near Police lines. Over 17 killed and 90 injured.#Peshawarblast #Pakistan #Peshawarunderattack pic.twitter.com/UImDcz7WaF
— DW Samachar (@dwsamachar) January 30, 2023
बता दें कि इससे पहले भी पाकिस्तान में मस्जिद पर हमले के मामले सामने आते रहे हैं। पिछले वर्ष 16 मई 2022 को पाकिस्तान के कराची में एक ब्लास्ट हुआ था। यहां MA जिन्ना रोड पर मेमन मस्जिद के पास विस्फोट हुआ था, इसमें एक महिला की मौत हो गई थी। जबकि 8 लोग जख्मी हो गए थे। वहीं कराची में इससे 13 मई 2022 की रात एक बम ब्लास्ट हुआ था जिसमें एक शख्स की मौत हो गई थी। जबकि 13 लोग जख्मी हो गए थे।ये ब्लास्ट कराची के सबसे व्यस्त व्यावसायिक इलाके सदर में हुआ था। पुलिस ने बताया था कि ब्लास्ट एक होटल के बाहर कूड़ेदान में हुआ।
Blast in police lines mosque in #Peshawar, dozen of people injured.#Peshawarunderattack #blast #Peshawarblast #Pakistan #TerrorAttack #BreakingNews pic.twitter.com/y7A0In03tO
— DW Samachar (@dwsamachar) January 30, 2023
ठीक इससे पहले 26 अप्रैल 2022 को पाकिस्तान की कराची यूनिवर्सिटी में एक आत्मघाती हमला हुआ था। इसमें 3 चीनी और एक पाकिस्तानी नागरिक की मौत हुई थी। इस हमले को बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी की आत्मघाती हमलावर शैरी बलूच ने अंजाम दिया था।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















