
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
गोवा में बिहार के चार लोगों की समुद्र में डूब कर दर्दनाक मौत हो गई है। यह घटना समुंद्र तट पर डूब रही किशोरी को बचाने के दौरान हुआ, इस दौरान चारों नदी की तेज धार में डूब गए। हालांकि एक को बचा लिया गया। इस हादसे के शिकार हुए सभी लोग बेगूसराय के रहने वाले एक ही परिवार के हैं और वर्षों से गोवा में रहते थे। इस घटना के बाद बेगूसराय के तेघड़ा स्थित पिढ़ौली गांव में मातम का माहौल है।
बताया जा रहा है कि एक ही परिवार के करीब 20 से अधिक लोग घूमने के लिए गोवा के समुद्र तट पर गए हुए थे। इसी दौरान 14 साल की तबस्सुम गहरे पानी में चली गई और डूबने लगी। डूब रही बच्ची को बचाने के लिए मो. वकील, सकीना खातुन, मो. अलीम और मो. कलीम ने पानी में छलांग लगा दी। इस दौरान सभी लोग तेज धार में बह गए हालांकि वहां मौजूद लोगों ने मो.कलीम को बचा लिया। जबकि तबस्सुम समेत अन्य चारों की डूबने से मौत हो गई।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















