
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
बिहार में कोरोना को लेकर अलर्ट जारी है। इसी बीच भगवान बुद्ध की धरती बोधगया में आयोजित होने वाले बौद्ध धर्मगुरु दलाईलामा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कई देशों से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में खबर सामने आई है कि यहां सात विदेशी पर्यटक कोरोना संक्रिमत पाए गए हैं। इससे पहले गया में सोमवार को भी 4 नए संक्रमित मिले थे। जिसके बाद यहां कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 हो गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक, बोधगया में 24 दिसंबर को कई विदेशी पर्यटक बोधगया पहुंचे थे। इनमें से एक इंग्लैंड और 10 म्यांमार और बैंकॉक के हैं। इन सभी विदेशी सैलानियों की आरटी-पीसीआर जांच कराई गई, जिसमें सात सैलानी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन सभी सैलानियों को होटल में आइसोलेट किया गया है।
हवाईअड्डों पर कोरोना टेस्टिंग शुरू
बता दें कि केंद्र सरकार के द्वारा जारी किए गए कोरोना से संबंधित नए दिशा निर्देशों के शनिवार से दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, अहमदाबाद, पुणे, इंदौर और गोवा समेत हवाईअड्डों पर अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की कोरोना टेस्टिंग शुरू हो गई है, जिसमें प्रत्येक अंतरराष्ट्रीय उड़ान में आने वाले यात्रियों के दो प्रतिशत के टेस्ट पर जोर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को बताया था कि चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड के यात्रियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य की जाएगी। इन देशों से भारत आने वाले यात्रियों को कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने या बुखार होने पर अलग रखा जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















