
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
भारत बायोटेक की नाक के माध्यम से दी जाने वाली “इंट्रानेजल” कोरोना वैक्सीन INCOVACC की कीमत अब तय हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार यह इंट्रानेजल जनवरी 2023 के अंत तक भारत के अस्पतालों में उपलब्ध हो जाएगी। प्राइवेट अस्पतालों में इसकी एक डोज की कीमत 800 रुपये होगी और इसके अलावा इसपर पांच फीसदी जीएसटी भी देनी होगी।
रिपोर्ट के अनुसार निजी अस्पतालों को एक डोज के लिए 150 रुपये का एडमिनिस्ट्रेटिव चार्ज लगाने की भी मंजूरी है। इस प्रकार इस वैक्सीन की एक खुराक की कीमत फिलहाल लगभग 1000 रुपये पड़ेगी।
बता दें कि पिछले हफ्ते ही भारत बायोटेक की इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC को कोरोना टीकाकरण कार्यक्रम में शामिल किया गया था। इस से पहले इंट्रानेजल वैक्सीन को पहले कोवाक्सीन या कोविशील्ड के साथ पूरी तरह से टीका लगाए गए लोगों के लिए बूस्टर शॉट के रूप में मंजूरी मिली थी। यह इंट्रनेजल उन लोगों के लिए उपलब्ध होगी जिन्होंने कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ली है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मंडाविया ने की थी घोषणा
बता दें कि विश्व के कई देशों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट बीएफ.7 के कारण बुरा हाल है। वहीं इन मामलों को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बीते शुक्रवार को यह घोषणा करते हुए देशवासियों को बताया था कि केंद्र सरकार ने कोविड-19 टीकाकरण अभियान में iNCOVACC को शामिल करने को मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह भी कहा था कि शुरुआत में वैक्सीन निजी अस्पतालों में उपलब्ध होगी और इसे CoWin ऐप में जोड़ दिया जाएगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















