
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
अजय अलोक प्रखर वक्ता और एक अच्छे राजनीति के जानकर। कहा जाता है कि अजय अलोक सिर्फ बिहार की राजनीति ही नहीं बल्कि देश की राजनीति पर भी अच्छी पकड़ रखते हैं और यही कारण है कि जदयू से इस्तीफा देने के बाद वह राजनीति विशेषक रूप में हमेशा ही टीवी डिबेट पर देखे जा रहे थे लेकिन आज से उन्होंने राजनीति में एक नई पारी की शुरुआत की है और आज उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। केंद्रीय मंत्री अश्वनी वैभव, राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया की उपस्थिति में डॉक्टर अजय अलोक ने भाजपा में शामिल हुए।
इस मौके पर अश्वनी वैभव ने डॉक्टर अलोक कुमार को भाजपा ज्वाइन करने पर स्वागत किया और कहा कि एक लम्बे राजनीती अनुभव के साथ डॉ अलोक कुमार भाजपा में शामिल हो रहे हैं जिसका फायदा भाजपा जरूर उठाएगी। उन्होंने कहा कि हमेशा भाजपा राष्ट्रहित के लिए काम करने वालो का स्वागत करती है और ऐसे कोई भी व्यक्ती जो विकास और राष्ट्रहित में काम करने को इच्छुक हो उसका भाजपा में स्वागत है। आज देश को एक ऐसे प्रधानमंत्री चला रहे हैं जिनका जीवन यात्रा ही विकास के लिए है और आज भारत उनकी कुशलता की वजह से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है।
डॉक्टर अजय अलोक ने कहा कि जिस तरह से देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी से देश ही नहीं बल्कि पूरा विश्व प्रभवित है वह अपने आप में एक मिसाल है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेरा योगदान अगर एक फीसदी भी मोदी मिशन में हो सका तो यह मेरे लिए गर्व की बात होंगी। मोदी मिशन की बात करते हुए उन्होंने बताया कि गरीबो और वंचितों के लिए काम, और समाज के हर वर्ग के लिए योजना लेकर उन्हें लाभ पहुँचाना इत्यादि है।
अजय अलोक के भाजपा ज्वाइन करने से सियासी दांव पेंच तेज हो गई हैं कहा जा रहा है कि यह बिहार में एक बाड़े बदलाव की ओर भाजपा देख रही है। ज़ब से जदयू का साथ बिहार में भाजपा का छूटा है तबसे लेकर अब तक बिहार में फिलहाल कोई भाजपा का चेहरा नहीं है और इसी क्वायत में अभी सारी तैयारियां चल रही है साथ ही भाजपा अब 2024 लोकसभा की तैयारी की शुरुआत कर दी है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















