DW Samachar – Header
BREAKING

कांग्रेस नेता के बिगड़े बोल ‘पीएम हीटलर की रास्ते पर चलेंगे तो मरेंगे हिटलर की ही मौत’

नई दिल्ली, 20 जून। अग्निपथ योजना को लेकर जिस तरह से पूरे देश में बवाल चल रहा है ,उसमें कांग्रेस भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने से पीछे नहीं हट रही है। विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ राहुल को ईडी … Read more

IMG-20220620-WA0048
Ex-Union minister Subodh Sahai wishes ‘Hitler’s death’ for PM Modi amid Agnipath protests
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 20 जून। अग्निपथ योजना को लेकर जिस तरह से पूरे देश में बवाल चल रहा है ,उसमें कांग्रेस भी अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने से पीछे नहीं हट रही है। विपक्षी नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमले तेज कर दिए हैं। कांग्रेस को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। एक तरफ राहुल को ईडी लगातार पूछताछ के लिए चौथी बार बुलाई है जिसका गुस्सा कांग्रेस नेता अटपटे बयान देकर निकाल रहे हैं। राहुल गांधी, सोनिया गांधी के बाद अब कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोला। पूर्व केंद्रीय मंत्री सहाय ने मोदी की तुलना हिटलर से की और कुछ ऐसा बयान दिया है, जिसपर सोशल मीडिया से लेकर पूरे देश में खलबली मच गया है।

सुबोध सहाय जिस मंच से अपना बयान दे रहे थे वहां प्रमोद तिवारी, भूपेश बघेल, सचिन पायलट और कन्हैया कुमार जैसे दिग्गज नेता मौजूद थे। दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे कांग्रेस का सत्याग्रह में जनता को संबोधित करते हुए जब सुबोध सहाय ने यह बयान दिया तो उनके बयान से खुद कांग्रेस के नेता ने सहमति नहीं जताई। कांग्रेस पार्टी ने उनका व्यक्तिगत बयान देकर खुद का पल्ला झाड़ लिया। पार्टी के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा कि बयान से कांग्रेस का संबंध नहीं है। लेकिन भाजपा इससे पीछे कहां हटने वाली। राष्ट्रीय प्रवक्ता शहदाज पूनावाला ने कहा कि कांग्रेस ने अपने नेताओं की आलोचना या निंदा इसलिए नहीं की, क्योंकि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने ही उन्हें इस तरह से अपमानजनक टिप्पणियां करने के लिए उकसाया है।

Digital Women Trust

भाजपा का आरोप है कि इस पूरे मामले पर गांधी परिवार का मौन रहना समर्थन करना दर्शाता है। सहाय की टिप्पणी को लेकर राकांपा नेता माजिद मेमन से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वह हर नेता की टिप्पणियों पर अपनी राय नहीं दे सकते। वह उनकी खुद की राय हो सकती है। आपको बता दें कि इससे पहले भी महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता शेख हुसैन ने पीएम के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की थी। इस मामले में नागपुर के पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। शेख हुसैन के खिलाफ भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई थी। हुसैन के खिलाफ नागपुर के गिट्टीखदान पुलिस थाने में 14 जून को भारतीय दंड विधान की धारा 294 (अश्लील कृत्य और गाने) और धारा 504 आईपीसी (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़