
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दुनिया के सबसे अमीर शख्स और टेस्ला कंपनी के सीइओ एलन मस्क ने एक बड़ी घोषणा करते हुए फिर से एक बार सबको आश्चर्यचकित कर दिया है।
दरअसल एलन मस्क ने ट्विटर को एक पत्र भेजा है, जिसमें बताया गया कि उन्होंने ट्विटर डील को अपनी तरफ से रद कर दी है। मस्क ने कहा कि वह 44 अरब डालर में माइक्रोब्लागिंग साइट ट्विटर को खरीदने वाले सौदे को समाप्त कर रहे हैं।
समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, एलन मस्क के वकील ने ट्विटर को लिखा कि एलन मस्क ने इस सौदे को टर्मिनेट कर दिया है। ऐसा वो इसलिए कर रहे क्योंकि ट्विटर नकली और स्पेम अकांउट्स की लंबित जानकारी प्रदान करने में असफल रहा है। इसके आगे मस्क के वकील ने कहा कि ट्विटर ने एलन मस्क के साथ किए समझौते का उल्लंघन किया है। मस्क के वकील ने यह भी कहा कि ट्विटर कंपनी ने एलन मस्क के सामने गलत और गुमराह करने वाले रिपरिजेंटेशन पेश किए और मर्जर एग्रिमेंट के समय एलन मस्क ने कंपनी पर भरोसा कर लिया है।
बता दें कि इससे पहले एलन मस्क ने कहा था कि अगर ट्विटर फेक या स्पैम अकाउंट की संख्या 5 प्रतिशत से कम नहीं दिखा पाती है तो वह इस पूरी डील से पीछे हट जाएंगे।
वकील ने आगे कहा कि ट्विटर ने एलन मस्क के साथ किए समझौते का उल्लंघन किया है। मस्क के वकील ने आगे यह भी कहा कि ट्विटर कंपनी ने एलन मस्क के सामने गलत और गुमराह करने वाले रिपरिजेंटेशन पेश किए और मर्जर एग्रिमेंट के समय एलन मस्क ने कंपनी पर भरोसा कर लिया।
मस्क ने टि्वटर पर मौजूद फेक यूजर्स को लेकर उठाए थे सवाल:
दरअसल कुछ दिन पहले ही एलन मस्क ने ट्विटर पर होने वाले फेक यूजर्स को लेकर सवाल उठाए थे। जिसके बाद इस पूरे मामले पर ट्विटर की तरफ से कहा गया कि रोजाना 10 लाख स्पैम अकाउंट प्लेटफार्म से हटाए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले एलन मस्क ने कहा था कि यह डील कई महत्वपूर्ण सवालों पर अटकी हुई है, जिसमें से एक प्लेटफार्म पर मौजूद फेक यूजर्स भी हैं। उन्होंने कहा था कि हम जल्द ही इसका हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि यह हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं।
इसके अलावा मस्क ने यह भी आरोप लगाया कि स्पैम खातों की सही संख्या बहुत अधिक होने की संभावना है, संभावित रूप से 90 प्रतिशत तक। मस्क ने पहले कहा था कि अधिग्रहण ‘आगे नहीं बढ़ सकता’ जब तक कि कंपनी अपने स्पैम मीट्रिक का ‘प्रमाण’ प्रदान नहीं करती।
एलन मस्क को देना होगा 1 अरब डॉलर का जुर्माना
गौरतलब है कि एलन मस्क को डील रद करने के लिए 1 अरब डालर का भुगतान भी करना पड़ सकता है। क्योंकि इस डील के मुताबिक, दोनों पार्टियों (एलन मस्क और ट्विटर) में जिसकी तरफ से डील रद की जाएगी उसे 1 अरब का दंग देना होगा।हालांकि, इस पूरे मामले पर ट्विटर की तरफ से कहा गया कि रोजाना 10 लाख स्पैम अकाउंट प्लेटफार्म से हटाए जा रहे हैं। कुछ दिनों पहले एलन मस्क ने कहा था कि यह डील कई महत्वपूर्ण सवालों पर अटकी हुई है, जिसमें से एक प्लेटफार्म पर मौजूद फेक यूजर्स भी हैं। उन्होंने कहा था कि हम जल्द ही इसका हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि यह हमारे लिए बहुत मायने रखते हैं।
बता दें कि एलन मस्क के इस ऐलान के बाद ट्विटर के शेयर 6 प्रतिशत तक गिर गए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !


















