
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
झारखंड की राजधानी रांची में आज एक बार फिर से सियासी माहौल गरमाया हुआ है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मनी लॉन्ड्रिंग केस के मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। करीब 10 दिन पहले भी ईडी ने सीएम हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन वह नहीं पहुंचे थे। आज हेमंत सोरेन रांची में ईडी के सामने पेश होंगे। इससे पहले वे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। सोरेन से ये पूछताछ कथित अवैध खनन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में होनी है। देश में यह संभवता पहला मामला है, जब प्रवर्तन निदेशालय किसी राज्य के मौजूदा मुख्यमंत्री से पूछताछ करने जा रही है। झारखंड के कथित अवैध खनन घोटाले में ईडी ने हेमंत सोरेन के दो करीबियों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद ईडी ने पूछताछ के लिए झारखंड के सीएम को समन भेजा। ईडी की पूछताछ से पहले रांची में बड़ी संख्या में जेएमएम समर्थक जुटे हैं। इसे देखते हुए ईडी दफ्तर में सुरक्षा के बड़े इंतजाम किए गए हैं।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोरेन रांची के एयरपोर्ट रोड स्थित ईडी दफ्तर पहुंचे। ईडी दफ्तर के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम@HemantSorenJMM @JmmJharkhand @BJP4Jharkhand @INCJharkhand #JharkhandNews #BREAKING_NEWS pic.twitter.com/8MkfYlpPm4
— DW Samachar (@dwsamachar) November 17, 2022
इससे पहले बुधवार को झारखंड में लगातार बैठकों का दौर चलता रहा। जेएमएम और कांग्रेस के विधायकों ने पहले अलग अलग बैठक की। बाद में सीएम आवास पर सरकार में शामिल सभी दलों के विधायकों की बैठक हुई। बैठक के बाद साफ हो गया कि समन का सम्मान करते हुए हेमंत सोरेन ईडी दफ्तर जाएंगे। लेकिन इससे पहले वे मीडिया में अपनी बात रखेंगे। ईडी की चार्जशीट के मुताबिक, 8 जुलाई को ईडी को छापेमारी के दौरान पंकज मिश्रा के आवास से मिले दस्तावेजों में सोरेन की पासबुक भी है। ईडी के मुताबिक, एक बंद लिफाफे में पासबुक और दो चेक बुक मिली हैं, जिनमें दो चेक पर हस्ताक्षर भी हैं। हेमंत सोरेन का बैंक ऑफ इंडिया साहिबगंज में खाता है।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !



















