
JOIN OUR WHATSAPP GROUP
दिल्ली में कोरोना के बढ़ते संकट को ध्यान में रखते हुए सख्ती बढ़ाई दी गई है। जिसके बाद अब दिल्ली के सभी प्राइवेट दफ्तर पूरी तरह बंद करने का आदेश दिए गए हैं। सभी कर्मचारी वर्क फ्रॉम होम करेंगे।

फिल्हाल अभी प्राइवेट दफ़्तर 50% क्षमता पर चल रहे थे और 50 फीसदी स्टाफ ऑफिस जा रहे थे, लेकिन करो ना के संक्रमण मामलों में कमी को ना देखते हुए डीडीएमए की बैठक में नए निर्णय लिए गए हैं।
नए आदेश के तहत दिल्ली में सभी रेस्टोरेंट और बार भी बंद किए गए हैं। अब रेस्टोरेंट से फूड आइटम की होम डिलीवरी और टेकअवे की सुविधा रहेगी।अबतक रेस्टोरेंट और बार भी 50% क्षमता के साथ खुले हुए थे। दफ्तरों की बात करें तो सिर्फ Exempted Category/Essential Services के प्राइवेट दफ्तरों को इस नियम से छूट होगी।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











