पीएम मोदी आज करेंगे बंगाल का हवाई दौरा, सीएम ममता बनर्जी से यास प्रभावित क्षेत्रों के मुद्दे पर होगी चर्चा

पीएम मोदी आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे।
इस दौरान पीएम मोदी यास से प्रभावित क्षेत्रों का हवाई निरीक्षण करेंगे।
वहीं पीएम मोदी और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज चुनावी नतीजों के बाद पहली बार मुलाकात भी करने वाले हैं। चक्रवात यास को लेकर राज्य में मची तबाही और उससे प्रभावित इलाकों से संबंधित मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और पीएम मोदी मुलाकात करेंगे। इन दोनों की मुलाकात कलाईकुंडा एयरफोर्स स्टेशन पर होगी।
मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के बीच होने वाली बैठक में राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी शामिल रहेंगे।


















