राष्ट्रपति ने लिया निर्णय, पूरे वर्ष वेतन का 30% देंगे कोरोना पीड़ितों को….

आज पूरी दुनिया कोरोना संक्रमण से ग्रसित है।आज भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 78,003 पर पहुंच गया है और 2549 लोगों की मौत हो चुकी है। पूरा देश आज संक्रमण के खतरे के साथ साथ आर्थिक खतरे से भी गुजर रहा है। इस स्थिति से गुजरने के लिए राष्ट्रपति राम नाथ कोविद ने पूरे साल अपने वेतन का 30 प्रतिशत कम लेने की बात कहीं है।
इसके अलावा राष्ट्रपति ने एक साल तक राष्ट्रपति भवन के उपर होने वाले खर्च में से भी 20% कटौती की बात भी कही है।यह कटौती राष्ट्रपति भवन के e technology, बिजली बचाने जैसे क्षेत्र से निकाले जाएंगे। इसके अलावा इस साल राष्ट्रपति भवन में होने वाले कार्यक्रमों में भी कमी की जाएगी। आपको बता दे की इस से पहले राष्ट्रपति राम नाथ कोवीद अपने 1 महीने की सैलरी भी कोरोना पीड़ितों के लिए दे चुके हैं।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












