
केरल सरकार ने कोरोना के दौर में ऐसे बच्चों के लिए एक विशेष आर्थिक पैकेज का प्रावधान शुरू करने का निर्णय लिया है जिन बच्चों ने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। इस विशेष पैकेज के तहत राज्य सरकार उन्हें एकमुश्त तत्काल सहायता, मासिक सहयोग राशि और निशुल्क शिक्षा देगी।
मुख्यमंत्री पी विजयन ने घोषणा की है की केरल सरकार की ओर से कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों के बच्चों को 3 लाख तत्काल राहत के रूप में दिया जाएगा और हीं सहायता के रूप में उन बच्चों को 2 हजार की मासिक राशि उनके 18वें जन्मदिन तक दी जाएगी। इसके आलवा राज्य सरकार ने ऐसे बच्चों का स्नातक तक की पढ़ाई का खर्चा राज्य सरकार द्वारा वहन करने की घोषणा की है।


















