DW Samachar – Header
BREAKING

यूपी, कर्नाटक, मुंबई समेत देश के कई राज्यों में कोविड को लेकर नई गाइडलाइन जारी, कई राज्यों ने मास्क पहनना किया अनिवार्य

चीन समेत विश्व के कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार सकते मेें आ गई है। बता दें कि चीन में अब ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट BF.7 अपना कहर मचा रहा है। इसे देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 22 दिसंबर को … Read more

COVID-19: PM Modi chairs review meeting COVID-19 situation in India
COVID cases in India: Mandatory testing, new guidelines
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

चीन समेत विश्व के कई देशों में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार सकते मेें आ गई है।

बता दें कि चीन में अब ओमिक्रॉन का सब वेरिएंट BF.7 अपना कहर मचा रहा है। इसे देखते हुए भारत सरकार भी अलर्ट हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार 22 दिसंबर को इसे लेकर हाई लेवल मीटिंग की। इसके अलावा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों और स्वास्थ्य मंत्रियों ने कोविड-19 के लिए तैयारियों और प्रोटोकॉल की समीक्षा को लेकर बैठक की। इसमें भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनना अनिवार्य करने, जीनोम सीक्वेंसिंग बढ़ाने और जल्द से जल्द लोगों को कोरोना वैक्सीन की तीसरी डोज दिए जाने पर जोर दिया गया।

Digital Women Trust

बता दें कि ये बैठकें उत्तर प्रदेश, झारखंड, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में आयोजित की गईं थी। इनमें से कई राज्यों में अधिकारियों और मंत्रियों ने सतर्क रहने की सलाह दी है और इसी के साथ कोरोना वायरस को लेकर बढ़ती आशंका के बीच एक बार फिर से मास्क की वापसी शुरू हो गई है।

यूपी में भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क लगाना होगा जरूरी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने कोविड जांच और जीनोम सीक्वेंसिंग को आगे बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने अधिकारियों से यह भी सुनिश्चित करने के लिए कहा है कि लोग भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।

वहीं यूपी के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, “मेडिकल एजुकेशन और हेल्थ डिपार्टमेंट के अधिकारियों को हवाई अड्डों पर निगरानी बढ़ाने और सर्दी और फ्लू जैसे लक्षणों वाले यात्रियों की पहचान करने के लिए कहा गया है।” आगरा में जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा था कि लोगों को बिना जांच के ताजमहल में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

कर्नाटक, केरल और बंगाल में भी अलर्ट जारी

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा, “इनडोर क्षेत्रों, बंद स्थानों और एयर कंडीशनिंग वाले क्षेत्रों में” मास्क लगाने को एक बार फिर से अनिवार्य कर दिया गया है। मंत्री ने सीएम के साथ बैठक के बाद कहा कि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर आने वाले यात्रियों की रैंडम जांच और स्क्रीनिंग भी की जाएगी। इसके अलावा मुंबई के मुंबा देवी मंदिर प्रबंधन ने भक्तों से अपील की है कि वे मंदिर में दर्शन के दौरान मास्क लगाने के आदेश का पालन करें।

इसके अलावा, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार 21 दिसंबर को राज्य प्रशासन को निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को जनवरी 2023 में गंगा सागर मेले से पहले कोरोना संक्रमण से जुड़े सभी पहलुओं पर खास नजर बनाए रखने का निर्देश दिए हैं।

तमिलनाडु और झारखंड में प्रशासन सतर्क

कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने भी गुरुवार 22 दिसंबर को एक सलाहकार बैठक का नेतृत्व किया और अधिकारियों को सभी सकारात्मक नमूनों की जीनोम सीक्वेंसिंग करने का निर्देश दिया है। राज्य ने केंद्र सरकार से चीन और हांगकांग से आने वाले अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जरूरी टेस्टिंग के लिए दिशानिर्देश जारी करने को भी कहा। झारखंड में कोरोना का कोई सक्रिय मामला दर्ज नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि चिंता का कोई कारण नहीं है लेकिन प्रशासन सतर्क रहने के लिए केंद्र के सुझावों पर ध्यान दे रहा है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़