DW Samachar – Header
BREAKING

COVID-19: PM Modi chairs review meeting COVID-19 situation in India

COVID-19: PM Modi chairs review meeting COVID-19 situation in India
COVID-19: PM Modi chairs review meeting COVID-19 situation in India

जल्द जारी हो सकती है गाइडलाइन, उत्तराखंड में कल से बूस्टर डोज कैंप, सीएम धामी ने दिए निर्देश

JOIN OUR WHATSAPP GROUP

चीन में कोरोना से हाहाकार के बीच भारत में महामारी से निपटने के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में आज दोपहर 3:30 बजे कोरोना को लेकर मीटिंग की। ‌‌इस मीटिंग में पीएम मोदी के साथ बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण, आईसीएमआर के अधिकारी, सिविल एविएशन के अधिकारी, नीति आयोग के वीके पॉल और अन्य मौजूद रहे। यह मीटिंग करीब डेढ़ घंटे चली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मीटिंग के बाद गाइडलाइंस भी जारी की जा सकती हैं। केंद्र सरकार ने कोरोना के नए वैरिएंट से संक्रमण को रोकने के लिए विदेश से आने वाले यात्रियों को लेकर खास दिशा-निर्देश दिए हैं। देश भर के हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की रैंडम सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। केंद्र सरकार ने ओमिक्रोन के नए वैरिएंट से संक्रमण को लेकर लोगों को सलाह देते हुए कहा है कि इससे घबराने की कोई जरूरत नहीं है। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी राजधानी देहरादून के सचिवालय में कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की। सीएम ने कहा कि कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए राज्य में बूस्टर डोज लगाने के लिए अभियान चलाया जाए। कल शुक्रवार से ही बूस्टर डोज लगाने के लिए कैंप लगाए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड बूस्टर डोज की जितनी आवश्यकता है, शीघ्र केंद्र सरकार को डिमांड भेजी जाए। सभी आवश्यक संसाधनों की पूर्ण उपलब्धता रखी जाए। कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए मुख्यमंत्री ने गुरुवार को सचिवालय में बैठक ली। उन्होंने सभी जनपदों में कंट्रोल रूम सक्रिय किए जाने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड के जो भी नये मामले आएंगे, उनकी जीनोम सिक्वेंसिंग भी कराई जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने बैठक में वर्चुअल भाग लिया। उन्होंने कहा कि बूस्टर डोज पर सबसे अधिक ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा की राज्य में कोविड की प्रथम एवं द्वितीय डोज लगभग शत प्रतिशत लोगों को लग चुकी है। बूस्टर डोज के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, डीजीपी अशोक कुमार, सचिव रंजीत सिन्हा, डॉ. आर. राजेश कुमार, विनोद कुमार सुमन, अपर सचिव अमरदीप कौर एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। उधर, यूपी, दिल्ली, महाराष्ट्र समेत तमाम राज्यों में कोरोना की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई गई है। यूपी में कोरोना को लेकर अलर्ट हो गया है। अब ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों का कोविड टेस्ट कराया जा रहा है। वहीं दिन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना को लेकर समीक्षा बैठक की। उन्होंने भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क के लिए जागरूक करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा नए वैरिएंट पर नजर रखने और हर पॉजिटिव केस की जीनोम सिक्वेंसिंग कराए जाने के लिए भी कहा है। वहीं दिल्ली में सीएम अरविंद केजरीवाल भी हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़