DW Samachar – Header
BREAKING

CWG 2022: राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत को बड़ा झटका, स्प्रिंटर धनलक्ष्मी डोप मामले में फंसीं

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय एथलेटिक टीम के चार गुणा 100 मीटर रिले में पदक जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।पिछले वर्ष दुती चंद और बीते माह हिमा दास को 100 और 200 मीटर में हराकर सुर्खियां बटोरने वाली तमिलनाडु की स्प्रिंटर एस धनलक्ष्मी डोपिंग के मामले में फंस गई हैं।धनलक्ष्मी वर्ल्ड एथलेटिक्स … Read more

commonwealth-games-2022-dhanalakshmi-sprinter_1658253539
Commonwealth Games Shocker: Sprinter Dhanalakshmi Caught In Dope, Will Not Go Birmingham
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय एथलेटिक टीम के चार गुणा 100 मीटर रिले में पदक जीतने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है।
पिछले वर्ष दुती चंद और बीते माह हिमा दास को 100 और 200 मीटर में हराकर सुर्खियां बटोरने वाली तमिलनाडु की स्प्रिंटर एस धनलक्ष्मी डोपिंग के मामले में फंस गई हैं।
धनलक्ष्मी वर्ल्ड एथलेटिक्स की एथलीट इंटीग्रिटी यूनिट
यानी एआईयू की ओर से कराई गई टेस्टिंग में पकड़ी गई हैं। एआईयू ने धनलक्ष्मी का देश से बाहर आउट ऑफ कंपटीशन सैंपल लिया था। उनके सैंपल में एनाबॉलिक स्टेरायड पाया गया है। उन्हें अस्थायी रूप से प्रतिबंधित कर दिया गया है। और उन्हें अमेरिका के युगेन में चल रही विश्व चैंपियनशिप में खेलने से भी रोक दिया गया है।

बता दें कि टोक्यो ओलंपिक की चार गुणा चार सौ मीटर रिले टीम में शामिल धनलक्ष्मी को राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 100 मीटर और चार गुणा चार सौ मीटर रिले की टीम में हिमा दास, दुती चंद के साथ शामिल किया गया था।

Digital Women Trust

सूत्रों के अनुसार कि उनका सैंपल भारतीय एथलीटों की विदेश में तैयारियों के दौरान लिया गया था। हालांकि इसके बाद देश में हुई नाडा की टेस्टिंग में वह निगेटिव निकलीं हैं। बता दें कि पिछले कुछ माह के दौरान यह तीसरा मामला है, जब एआईयू की ओर से भारतीय एथलीट को डोपिंग में पकड़ा गया है। इससे पहले जेवेलिन थ्रोअर राजिंदर सिंह, टोक्यो ओलंपिक में छठे स्थान पर रहने वाली डिस्कस थ्रोअर कमलप्रीत कौर भी एआईयू की टेस्टिंग में पॉजिटिव आई थीं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़