
झारखंड विधानसभा और कई राज्यों की उपचुनाव के मतदान के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार के दौरे पर थे। इस मौके पर पीएम मोदी ने बिहार को हजारों करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की सौगात दी। वहीं दूसरी ओर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर पैर छुए। बुधवार को दरभंगा एम्स के शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने दोनों हाथों से पैर छूकर मोदी को प्रणाम किया। हालांकि पीएम मोदी नीतीश कुमार को रोकते हुए नजर आए। नीतीश कुमार के प्रधानमंत्री के पैर छूने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। जब वे अपना संबोधन पूरा कर वापस अपनी सीट पर लौट रहे थे, तो उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के पास जाकर एक बार फिर उनके पैर छुने का प्रयास किया। यह दृश्य देखकर मंच पर मौजूद लोग जोश में आ गए और तालियां बजाने लगे। नीतीश कुमार के पीएम मोदी का जैसे ही पैर छूने का प्रयास किया पीएम मोदी खड़े हो गए और उन्होंने नीतीश कुमार के दोनों हाथों को पकड़ा और उनका अभिवादन किया। यह भावुक क्षण कार्यक्रम में मौजूद लोगों के लिए यादगार बन गया और सभी ने इस पर खुश होकर तालियां बजाईं। इसके अलावा लोकसभा 2024 के चुनाव प्रचार के दौरान जब नीतीश कुमार और पीएम मोदी एक साथ मंच पर बैठे हुए थे, उसी समय पीएम मोदी ने अभिवादन के लिए सीएम की ओर अपना हाथ बढ़ाया तो नीतीश कुमार ने अपने हाथ उनके पैर तक बढ़ा दिए थे। जिसका वीडियो शेयर कर आरजेडी ने नीतीश कुमार पर हमला बोला था। तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद जब तीसरी बार पीएम मोदी बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के नए परिसर का उद्घाटन करने पहुंचे थे तो इस दौरान सीएम नीतीश कुमार भी उनके साथ थे। जब पीएम मोदी, नीतीश कुमार के पास में बैठे हुए थे तब अचानक से नीतीश ने उनका हाथ पकड़ लिया और उंगली चेक करने लगे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को बिहार दौरे पर थे। इस दौरान उनका दरभंगा में सरकारी कार्यक्रम था, जिसमें उन्होंने बिहार के लोगों को 12 हजार करोड़ से अधिक की योजनाओं का तोहफा दिया। पीएम ने दरभंगा एम्स समेत स्वास्थ्य, सड़क, रेल एवं ऊर्जा क्षेत्र की 25 विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन, शिलान्यास, लोकार्पण और शिलान्यास किया. बिहार सरकार के मंत्री नीरज बबलू ने इस शिलान्यास को मिथिला के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति गहरे आदर और सम्मान रखते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष इस मुद्दे पर बिना किसी कारण के हंगामा कर रहा है। यह सिर्फ एक आदर का मामला है और इस पर ज्यादा राजनीति नहीं होनी चाहिए। इस समय मंच पर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, नित्यानंद राय, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा समेत कई नेता मौजूद थे।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !











