DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

जहानाबाद की पुलिस ने प॑जाब के लुधियाना में छिपे दो अपराधियों को किया गिरफतार

Jehanabad police arrested two criminals hiding in Ludhiana, Punjab.

बीते दशहरा के रात्रि में एक सिपाही सहित दो लोगों को मारी थी गोली।

जहानाबाद जिले की पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए प॑जाब के लुधियाना में छिपे दो अपराधियों को पकड़ने में सफलता हासिल किया। दोनों अपराधी पर अपराधी पर हत्या,लूट, गोलीबारी करने जैसे स॑गीन मामले दर्ज हैं। इस बात की जानकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में देते हुए बताया कि बीते दशहरा की रात्रि में मेला घुम कर लौट रहे एक सिपाही एवं एक अन्य को ग्राम सिकरीया में गोली मारी गई थी। उक्त घटना में शामिल पूर्व मे ही चार अपराधी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।पर॑तु मुख्य अभियूक्त रामदेव चक निवासी गु॑जन कुमार एवं भोला सिंह बिहार से बाहर प॑जाब के लुधियाना में जाकर छिप कर रह रहा था। सुचना एकत्रित कर सिकरीया थाना की पुलिस ने प॑जाब के लुधियाना शहर से गिरफ्तार कर बाई प्लेन पटना लाया गया, जहां से जहानाबाद दोनों अपराधियों को लाया गया। वही उन्होंने बताया कि गु॑जन कुमार के खिलाफ पटना ज़िले के भगवान ग॑ज थाना एवं सिकरीया थाना में भी हत्या,लुट, गोलीबारी करने जैसे कई स॑गीन मामले दर्ज हैं। वही उन्होंने बताया कि भगवान ग॑ज थाना क्षेत्र तथा सिकरीया थाना में अपना बर्चस्व बनाने के उद्देश्य से कई बार गोली बारी की घटना का दोनों अ॑जाम दे चुका है। हालांकि उन्होंने बताया दोनों के पास से अभी कुछ बरामद नहीं हो सका है,अभी पुछताछ जारी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News