DW Samachar – Header
BREAKING

भगवंत मान की शादी में पिता की रस्में पूरा करेंगे केजरीवाल

नई दिल्ली, 7 जुलाई। सियासी उठापटक के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान दोबारा शादी की बंधनों में आज बंधने जा रहे हैं। दोनों तरफ खुशियां ही खुशियां है जिसे भगवंत मान की होने वाली पत्नी के ट्वीट से पता किया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा दिन शगना द चढेया लिखा है। आज … Read more

20220707_115150
CM Mann’s marriage: Arvind Kejriwal to perform father’s rituals at Mann’s wedding
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

नई दिल्ली, 7 जुलाई। सियासी उठापटक के बीच पंजाब के सीएम भगवंत मान दोबारा शादी की बंधनों में आज बंधने जा रहे हैं। दोनों तरफ खुशियां ही खुशियां है जिसे भगवंत मान की होने वाली पत्नी के ट्वीट से पता किया जा सकता है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा दिन शगना द चढेया लिखा है। आज दोपहर 12 बजे करीब डॉक्टर गुरप्रीत कौर से उनकी शादी होगी। 32 साल की गुरप्रीत कौर भगवंत मान (उम्र 48) से 16 साल छोटी हैं। दोनों की मुलाकात करीब चार साल पहले हुई थी।

सीएम भगवंत मान की शादी में कई राजनेताओं की आने की अटकलें लगाई जा रही है। इस बीच राज्य सभा सांसद और आम आदमी पार्टी को पंजाब में जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले राघव चड्ढा का एक बयान काफी चर्चा में है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की शादी में अरविंद केजरीवाल पिता की रस्में अदा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, केजरीवाल कुछ देर बाद चंडीगढ़ लैंड करेंगे। 3:30 बजे वह चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए वापस रवाना हो जाएंगे।

Digital Women Trust

आपको बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में गुरप्रीत कौर ने भगवंत मान के लिए प्रचार भी किया था। बाद में भगवंत मान की मां और बहन ने गुरप्रीत से उनकी शादी पक्की की। इस शादी को काफी सीक्रेट रखा गया था। खास रिश्तेदारों को भी टीवी के माध्यम से सिर्फ एक दिन पहले पता चला। इस शादी के बाद कुरुक्षेत्र के पिहोवा की सियासत में मुख्य भूमिका निभाने वाले गांव गुमथला गढू का रसूख बढ़ने वाला है। क्योंकि डॉ. गुरप्रीत कौर गांव गुमथला गढू के पास नत फार्म की रहने वाली है।

सियासी गलियारों में तो इस बात की भी चर्चा है कि इस शादी से गांव के साथ पिहोवा की राजनीति पर भी असर पड़ेगा। पंजाब के सीएम की दुल्हन बनने वाली डॉ. गुरप्रीत कौर का परिवार खुद भी सियासी रसूख रखता है। उनके मामा जसवंत सिंह कांग्रेसी हैं। वहीं उनके फुफेरे भाई एडवोकेट अमन चीमा भी कांग्रेस के नेता हैं। उनके पिता के चचेरे भाई एडवोकेट गुरिंद्र सिंह नत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। उन्होंने नगर निकाय चुनाव से पहले ही कांग्रेस छोड़कर आप का दामन थामा था। डॉ. गुरप्रीत कौर के पिता भी गांव के पूर्व सरपंच रहे हैं।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़