DW Samachar – Header
BREAKING

गुजरात में भूपेंद्र पटेल ने सीएम पद की ली शपथ, पीएम मोदी समेत तमाम केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री रहे मौजूद

गुजरात में भूपेंद्र पटेल दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज दोपहर 2 बजे गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 62 वर्षीय भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। ‌भूपेंद्र पटेल के बाद 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें आठ कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और छह राज्यमंत्री हैं। सीएम … Read more

IMG-20221212-WA0071
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

गुजरात में भूपेंद्र पटेल दूसरी बार मुख्यमंत्री बन गए हैं। आज दोपहर 2 बजे गांधीनगर सचिवालय के हेलीपैड ग्राउंड में राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने 62 वर्षीय भूपेंद्र पटेल को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। ‌भूपेंद्र पटेल के बाद 16 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें आठ कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और छह राज्यमंत्री हैं। सीएम भूपेंद्र पटेल के साथ-साथ बीजेपी विधायक कनू भाई देसाई, ऋषिकेश पटेल, राघवजी पटेल और बलवंत सिंह राजपूत ने मंत्रिमंडल सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की है। वहीं विधायक हर्ष सांघवी और जगदीश विश्वकर्मा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली। कुंवरजी बावलिया, मुलुभाई बेरा, कुबेर डिंडोर, भानुबेन बावरिया ने भी मंत्रिमंडल सदस्य के तौर पर शपथ ली। परसोत्तमभाई ओधवजीभाई सोलंकी, बच्चूभाई खाबाद, मुकेश पटेल, प्रफुल्ल पंशेरिया, भीखूसिंह परमार और कुंवरजी हलपति ने राज्य मंत्री पद की शपथ ली । पीएम नरेंद्र मोदी ने गुजरात के सीएम को बधाई देते हुए ट्वीट किया, गुजरात के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर भूपेंद्र भाई पटेल जी को बहुत-बहुत बधाई। मैं उन सभी को भी बधाई देना चाहता हूं जिन्होंने मंत्री के रूप में शपथ ली। यह एक ऊर्जावान टीम है जो गुजरात को और भी नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी। वहीं पाटीदार नेता हार्दिक पटेल और अल्पेश ठाकोर को मंत्रियों की इस लिस्ट में जगह नहीं मिली। शपथ ग्रहण समारोह में पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, मनसुख मांडविया, पुरुषोत्तम रुपाला जैसे दिग्गज नेता भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके अलावा यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, असम के सीएम हेमंत बिस्वा सरमा समेत बीजेपी शासित राज्यों के 12 से ज्यादा मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इसके अलावा 5 राज्यों के पूर्व मुख्यमंत्री, 7 से ज्यादा केंद्रीय मंत्री भी पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़