DW Samachar – Header
BREAKING

सीबीएसई 12वीं के नतीजों में तान्या सिंह ने किया टॉप, पूरे 500 अंक हासिल किए

सीबीएसई ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या फिर cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल लड़के 91.25 प्रतिशत और लड़कियां 94.54 प्रतिशत पास हुई हैं। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं … Read more

IMG-20220722-WA0025
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

सीबीएसई ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। विद्यार्थी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या फिर cbse.nic.in पर चेक कर सकते हैं। इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है। इस साल लड़के 91.25 प्रतिशत और लड़कियां 94.54 प्रतिशत पास हुई हैं। उत्तर प्रदेश की बुलंदशहर की रहने वाली तान्या सिंह ने 12वीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक हासिल किए हैं। वहीं, अमेटी स्कूल, नोएडा की छात्रा युवाक्षी विग ने भी परफेक्ट 500 स्कोर किया है।

CBSE Results: Tanya Singh, top CBSE 12th by scoring 500

बुलंदशहर डीपीसी की ही एक और छात्रा भूमिका गुप्ता को 500 में से 499 अंक मिले हैं। स्कूल की एक और स्टूडेंट सौम्या नामदेव को 500 में से 497 नंबर मिले है। क्षेत्रवार पास प्रतिशत की बात करें तो त्रिवेंद्रम 98.83 फीसदी, बेंगलुरु 98.16, चेन्नई 97.79 फीसदी, पूर्वी दिल्ली: 96.29 फीसदी, पश्चिमी दिल्ली: 96.29 फीसदी अजमेर: 96.01 फीसदी रहा है। इस बार छात्रों के मन में एक ही सवाल था कि परीक्षा जो है वो दो टर्म में कराई गई है और ऐसे में मार्किंग किस तरह की जाएगी। छात्रों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा केंद्र ने रिजल्ट में टर्म वन और टर्म टू को अलग अलग भागों में बांटते हुए टर्म-1 की परीक्षा का प्रतिशत 30 और टर्म-2 की परीक्षा का प्रतिशत 70 वेटेज रखा है।

Digital Women Trust
CBSE Results: Tanya Singh, top CBSE 12th by scoring 500

इसी हिसाब से फाइनल रिजल्ट तैयार किया गया है। इसके अलावा प्रैक्टिकल के मार्क्स को दोनों टर्म में बराबर-बराबर बांटा गया है। 10वीं और 12वीं की टर्म-2 परीक्षा करीब 35 लाख छात्रों ने दी है। इसमें 10वीं के 2116290 और 12वीं के 1454370 छात्र शामिल हैं। परीक्षा देश के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित हजारों केंद्रों पर 26 अप्रैल, 2022 से लेकर 15 जून, 2022 तक आयोजित की गई थी। सीबीएसई कक्षा 10 और कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पासिंग मार्क्स 33% हैं। उन विषयों में जिनमें प्रैक्टिकल और थ्योरी दोनों हैं, दोनों में कम से कम 33% मार्क्स हासिल करना जरूरी है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़