DW Samachar – Header
BREAKING

पाक विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की पीएम मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद भाजपा ने जताया कड़ा एतराज

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। बीजेपी ने आज बिलावल के खिलाफ प्रोटेस्ट मार्च निकाला । पाकिस्तान को सख्त संदेश है कि वो आतंकवाद के सवाल से किनारा करना बंद करे। जम्मू से मुंबई तक बीजेपी प्रदर्शन किया। भाजपा … Read more

IMG-20221217-WA0006
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अमर्यादित टिप्पणी के बाद भाजपा नेताओं ने कड़ा एतराज जताया है। बीजेपी ने आज बिलावल के खिलाफ प्रोटेस्ट मार्च निकाला । पाकिस्तान को सख्त संदेश है कि वो आतंकवाद के सवाल से किनारा करना बंद करे। जम्मू से मुंबई तक बीजेपी प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग के सामने प्रदर्शन किया था। इस दौरान भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या ने कहा था कि बिलावल को पाकिस्तान का पप्पू कहा जाता है। वहीं उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी भाजपा ने पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का सड़क पर उतर कर पुतला फूंका। भारत की विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी ने कहा कि बिलावल फेल हो चुके देश के प्रतिनिधि हैं और खुद भी फेल हो चुके हैं। आतंकी मानसिकता वाले लोगों से आप इसके अलावा और क्या ही उम्मीद कर सकते हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि शायद भुट्टो 1971 भूल गए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल आतंकवाद को बचाने और बढ़ाने के लिए हुआ है। उनकी कुटिल योजनाएं अब दुनिया के सामने आ चुकी हैं। पाकिस्तान के विदेश मत्री बिलावल भुट्टो के पीएम मोदी पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर सीएम धामी ने निंदा की है ।‌‌ सीएम धामी ने कहा कि मैं बिलावल भुट्टो जैसे लोगों का नाम भी नहीं लेना चाहता हूं। सीएम ने कहा कि बिलावल भुट्टो जैसे लोग वंशवाद जैसी बुराई के प्रतीक हैं। वहीं दूसरी ओर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलावल भुट्टो के बयान की कड़े शब्दों में निंदा की है। भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री के बारे में यह बयान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ‌बता दे कि गुरुवार को न्यूयॉर्क में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिलावल ने सारी हदें पार कर दीं। भारत के विदेश मंत्री की ओर से 9/11 के मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन को पनाह देने वाली टिप्पणी पर पाकिस्तान के मंत्री ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निजी हमला बोलते हुए कहा, ‘मैं भारत को बताना चाहता हूं कि ओसामा बिन लादेन तो मर चुका है, लेकिन ‘गुजरात का कसाई’ अभी जिंदा है और भारत का प्रधानमंत्री है। भुट्टो यही नहीं रुका आगे उसने कहा कि पीएम मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर को भारत का नहीं, आरएसएस का प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री बताया। इसी बयान के बाद से भारत में बिलावल भुट्टो के खिलाफ रोष बढ़ रहा है। यूनाइटेड नेशंस में पाकिस्तान की कश्मीर पर टिप्पणी के बाद भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उसी मंच पर जवाब दिया है। एस जयशंकर ने कहा कि जो देश ओसामा बिन लादेन की मेहमाननवाजी कर रहा था, जिसने अपने पड़ोसी की संसद पर हमला किया वो यूएन जैसे शक्तिशाली मंच पर उपदेश देने के काबिल नहीं है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Digital Women Trust
Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़