बिहार निकाय चुनाव का रास्ता साफ, 18 और 28 दिसंबर को ही होगा चुनाव: सुप्रीम कोर्ट

JOIN OUR WHATSAPP GROUP
सुप्रीम कोर्ट में आज डेडिकेटेड कमीशन से जुड़े मामले की सुनवाई होनी थी। इस तरफ सबकी निगाहें अटकी हुई थी कि सुप्रीम कोर्ट का क्या फैसला आता है। लेकिन अब यह साफ हो चुका है कि सुप्रीम कोर्ट इस विवाद से जुड़े मामले की सुनवाई उसी दिन करेगा जिस तिथि को पूर्व में तय किया गया था।
बिहार निकाय चुनाव को लेकर इस समय बड़ी जानकारी सामने आ रही है। बिहार निकाय चुनाव पर लगा ग्रहण अब कट चुका है। सुप्रीम कोर्ट ने अति पिछड़ा आयोग को डेडिकेटेड कमीशन बनाये जाने के संबंध में दायर विशेष रिट याचिका की सुनवाई में साफ कर दिया है कि इसपर पूर्व में तय तिथि पर ही सुनवाई होगी। यानी अब सुप्रीम कोर्ट में आगामी 20 जनवरी को ही इस विवाद से जुड़ी सुनवाई होगी।
मालूम हो कि याचिकाकर्ता सुनील राय ने विशेष सुनवाई की ये अर्जी सुप्रीम कोर्ट में लगायी थी, जिसमें कहा गया था कि नगर निकाय चुनाव 18 व 28 दिसंबर को होना है, इसलिए इस मामले की सुनवाई इन तिथियों से पहले ही की जाए।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












