DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

Bihar Board Releases 10th, 12th Exam Schedule 2023: बिहार बोर्ड की 10वीं-और 12वीं की परीक्षा का टाइम-टेबल जारी, बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने जारी किया वीडियो

Bihar Board To Release 10th, 12th Exam Schedule 2023
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 2023 के लिए मैट्रिक (कक्षा 10वीं) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) की अंतिम परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा कर दी है। इसी के साथ अब बिहार बोर्ड 2023 के परीक्षा कार्यक्रम का वार्षिक कैलेंडर जारी किया गया है। वार्षिक कैलेंडर कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के साथ-साथ अन्य बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किया गया है। उम्मीदवार बीएसईबी यानी बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर वार्षिक कैलेंडर देख सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार 2023 का वार्षिक कैलेंडर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर द्वारा जारी किया गया। कैलेंडर में समिति द्वारा वर्ष 2023 में आयोजित की जाने वाली माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं विविध परीक्षाओं से संबंधित विवरण दिया गया है।

बिहार बोर्ड के छात्र इसकी विस्तृत डेटशीट और टाइम-टेबल को biharboardonline.bihar.gov.in पर देख सकते हैं। छात्र अधिक जानकारी के लिए अपने स्कूलों से भी संपर्क कर सकते हैं या बीएसईबी के सोशल मीडिया हैंडल की जांच कर सकते हैं।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति वर्ष 2023 का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर ने किया है।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News