
जहानाबाद, 19 दिसंबर 2024: बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज रिमोट के माध्यम से राज्य के 5671 ग्राम पंचायतों में 6656 खेल मैदानों का उद्घाटन किया। इस ऐतिहासिक पहल में जहानाबाद जिले के चिन्हित 75 खेल मैदानों का भी उद्घाटन किया गया।
जहानाबाद जिले के 88 पंचायतों में से 75 पंचायतों में खेल मैदान के लिए स्थल चयन किया गया था। भूमि की उपलब्धता के आधार पर इन खेल मैदानों को तीन श्रेणियों में विकसित किया जा रहा है:
खेल मैदानों का वर्गीकरण
1. बड़े खेल मैदान (04 एकड़ तक)
30 स्थल चिन्हित
प्रखंडवार चयन:
घोसी: 05 स्थल
हुलासगंज: 06 स्थल
जहानाबाद सदर: 04 स्थल
काको: 02 स्थल
मखदुमपुर: 04 स्थल
मोदनगंज: 05 स्थल
रतनी फरीदपुर: 03 स्थल
खेल सुविधाएं: क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन, लंबी कूद, कबड्डी, खो-खो।
2. मध्यम खेल मैदान (01-1.5 एकड़ तक)
39 स्थल चिन्हित
प्रखंडवार चयन:
घोसी: 02 स्थल
हुलासगंज: 04 स्थल
जहानाबाद सदर: 08 स्थल
काको: 03 स्थल
मखदुमपुर: 12 स्थल
मोदनगंज: 03 स्थल
रतनी फरीदपुर: 07 स्थल
खेल सुविधाएं: क्रिकेट, फुटबॉल, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन, ऊंची कूद, लंबी कूद।
3. छोटे खेल मैदान (01 एकड़ तक)
06 स्थल चिन्हित
प्रखंडवार चयन:
हुलासगंज: 01 स्थल
जहानाबाद सदर: 02 स्थल
काको: 01 स्थल
मखदुमपुर: 02 स्थल
खेल सुविधाएं: बास्केटबॉल, वॉलीबॉल, रनिंग ट्रैक, बैडमिंटन।
युवाओं के लिए नई पहल
ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने और युवाओं को खेलकूद के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से इन खेल मैदानों का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा योजना के तहत किया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीण युवाओं में खेल के प्रति जागरूकता और प्रोत्साहन बढ़ेगा।
पंचायतों में वेब कास्टिंग से जुड़ा कार्यक्रम
सभी कार्यारंभ स्थलों पर पंचायत प्रतिनिधि और युवा वेब कास्टिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़े। खेल मैदानों का विकास जिले के युवाओं के लिए खेल सुविधाओं को मजबूत करेगा और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करेगा।
Author: AK
! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !












