DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार के दो भाई बनें एक साथ कैप्टन, एयर इंडिया और विस्तारा को देंगे ऊंची उड़ान

Loading...

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले दो सगे भाइयों प्रणव केशव और प्रखर केशव ने अपनी मेहनत और लगन से सपनों की ऊंची उड़ान भरी है साथ हीं बिहार का नाम भी गौरांवित किया है।नालंदा के दोनों भाई एयरलाइंस के कैप्टन बने हैं।प्रणव और प्रखर दोनों भाइयों ने बचपन से ही आसमान छूने का … Read more

Bihar Brothers Take Flight Together: Captain Duo to Soar High with Air India and Vistara

बिहार के नालंदा जिले के रहने वाले दो सगे भाइयों प्रणव केशव और प्रखर केशव ने अपनी मेहनत और लगन से सपनों की ऊंची उड़ान भरी है साथ हीं बिहार का नाम भी गौरांवित किया है।नालंदा के दोनों भाई एयरलाइंस के कैप्टन बने हैं।
प्रणव और प्रखर दोनों भाइयों ने बचपन से ही आसमान छूने का सपना देखा था। और दोनों ने इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की। दोनों भाइयों ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा पीटीजेएम सरस्वती विद्या मंदिर, राजगीर से प्राप्त की। इसके बाद, उन्होंने अपना पायलट बनने का सपना पूरा करने के लिए उड़ान प्रशिक्षण लिया।

एयर इंडिया और विस्तारा के बनें कैप्टन:

Digital Women Trust

प्रणव केशव ने एयर इंडिया एक्सप्रेस में शामिल होकर कैप्टन बनने का सपना पूरा किया। यह उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है क्योंकि एयर इंडिया भारत की सबसे बड़ी एयरलाइनों में से एक है। प्रणव अब कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करेंगे।
वहीं प्रखर केशव ने भी अपनी मेहनत से सफलता हासिल की। उन्होंने विस्तारा एयरलाइंस में शामिल होकर कैप्टन बनने का गौरव प्राप्त किया है। प्रखर भी अब कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन करेंगे।

परिवार का रहा भरपूर समर्थन:

दोनों भाइयों की सफलता में उनके परिवार का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके पिता, प्रभाकर सिन्हा, एसएस बालिका उच्च विद्यालय बिहारशरीफ में एक सहायक शिक्षक हैं, और उनकी माता, सविता सिन्हा, राजकुमार संत वल्लभाचार्य उच्च माध्यमिक विद्यालय में एक शिक्षिका हैं। उन्होंने हमेशा प्रणव और प्रखर को उनके सपनों का पीछा करने के लिए प्रोत्साहित किया है। कैप्टन प्रणव और कैप्टन प्रखर एक प्रतिभाशाली युवा हैं जो अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए दृढ़ संकल्प हैं। उनकी कहानी हमें सिखाती है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से हम कुछ भी हासिल कर सकते हैं।

यह भी पढ़ेइलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से राजनीतिक पार्टियों को मिलने वाले चुनावी चंदे पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक

यह भी पढ़ेस्वामीनाथन रिपोर्ट: पहले भारत रत्न का सम्मान,अब उन्हीं स्वामीनाथन की कृषि रिपोर्ट कृषि मंत्रालय की वेबसाइट से गायब, जानें कौन हैं स्वीनाथन क्या है इनकी रिपोर्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़