DW Samachar – Header
ब्रेकिंग

बिहार: पटना में दिन दहाड़े घर में घुसे अपराधी, कि फायरिंग, पुलिस ने डकैतों को घेरा, दो गिरफ्तार

Bihar: Armed Robbers Storm House in Patna, Open Fire; Police Surrounds Gang, Two Arrested

बिहार की राजधानी पटना में दिन दहाड़े अपराधियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया हैं।
मामला पटना के कंकड़बाग थाना इलाके के राम लखन पथ का है। जहां डकैतों ने दिनदहाड़े गोलीबारी की। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पटना पुलिस फौरन मौके पर पहुंची। पुलिस की आने की सूचना पर हथियारबंद अपराधी एक मकान में छिप गए हैं। इसके बाद पटना एसएसपी ने कई थानों की पुलिस को वहां भेजा।

लेकिन, अपराधी निकलने बाहर निकलने को तैयार नही थे। इसके बाद अपराधियों को पकड़ने के लिए पटना एसएसपी ने अत्याधुनिक हथियारों से लैस कमांडो को बुलाया। इधर, कई थानों को पुलिस को देखकर इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
पुलिसकर्मी लगातार अपराधियों से सरेंडर करने की अपील कर रहे थे। कुछ देर बाद दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी दो या तीन अपराधियों पर गिरफ्तारी का सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

यह भी पढ़ेTRAI ने जारी किए नए सिम कार्ड Rule, अब नहीं करवाना पड़ेगा महंगा रिचार्ज, यहां देखें पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ेBAFTA Awards 2025:ऑल वी इमेजिन एज लाइट’ समेत 4 भारतीय फिल्मों का देखेगा BAFTA 2025 में जलवा , यहां देखें फिल्मों की लिस्ट

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News