DW Samachar – Header
BREAKING

पटना में नाव पर खाना बनाने के दौरान हुआ सिलेंडर ब्लास्ट , 4 मजदूरों की मौत

बिहार की राजधानी पटना के मनेर में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई है। ये मजदूर रामपुर पतीला घाट के समीप नाव पर खाना बना रहे थे, तभी इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गई। इस घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो … Read more

IMG_20220806_161331
Bihar: 4 died as Cylinder blast occurred while cooking food on boat in Patna
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

बिहार की राजधानी पटना के मनेर में सिलेंडर ब्लास्ट की घटना में चार मजदूरों की मौत हो गई है। ये मजदूर रामपुर पतीला घाट के समीप नाव पर खाना बना रहे थे, तभी इसी दौरान सिलेंडर में आग लग गई और ब्लास्ट हो गई। इस घटना में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई जबकि दर्जन भर लोग घायल हुए हैं। मृतकों की पहचान रंजन पासवान, दशरथ पासवान, ओम प्रकाश राय (नव का मालिक) और कन्हाई बिंद के रूप में हुई है। इसमें से रंजन पासवान, दशरथ पासवान और ओम प्रकाश राय हल्दी छपरा मनेर के रहने वाले थे। कन्हाई बिंद साहिबगंज (शोभनपुर, झारखंड) का रहने वाला था। मौत की सूचना के बाद मनेर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है।

Bihar: 4 died as Cylinder blast occurred while cooking food on boat in Patna

बताया जा रहा है कि अवैध बालू लदे इस नाव पर लगभग 20 मजदूर सवार थे। जिनमें से चार मजदूर झोपड़ी में खाना बना रहे थे। इसी दौरान गैस रिसाव हुआ और उसमें आग लग गई। नाव पर डीजल भी रखा हुआ था। उसमें भी आग लग गई और नाव के किनारे में फंसकर चार लोग जल गए जिससे उनकी वहीं मौत हो गई।

Digital Women Trust
AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़