DW Samachar – Header
BREAKING

Auto Expo 2023: Country’s largest auto expo started in Noida, Various Companies introduced new cars

देश का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो का हुआ नोएडा में हुआ आगाज, वाहन कंपनियों ने पेश की नई कारें, 8 दिन चलेगा यह इवेंट
Auto Expo 2023 Country\'s largest auto expo started in Noida

देश का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो का हुआ नोएडा में हुआ आगाज, वाहन कंपनियों ने पेश की नई कारें, 8 दिन चलेगा यह इवेंट

Auto Expo 2023: Country’s largest auto expo started in Noida, Various Companies introduced new cars
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

अगर आप कारों के शौकीन है तो आपके लिए अच्छी खबर है। आज से नोएडा में देश का सबसे बड़ा ऑटो एक्सपो का आगाज हो गया है। ‌‌ कोरोना महामारी की वजह से 3 साल बाद ऑटो एक्सपो का आयोजन हो रहा है। इस एक्सपो में देश-विदेश की तमाम बड़ी वाहन निर्माता कंपनी अपनी गाड़ियों को पेश कर रही हैं। आज ऑटो एक्सपो का पहला दिन है। ‌अभी तक मारुति और एमजी ने अपनी कई नई कारों का पहला लुक जारी किया है। लेकिन टाटा, टोयटा, किया और लेक्सस जैसी कंपनियां भी एक से बढ़ कर एक अपनी कारों को ऑटो एक्सपो में पेश करेंगी। ऑटो एक्सपो का यह 16वां एडिशन 11 जनवरी से 18 जनवरी तक ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश में चलेगा।

आज और कल मीडिया के लिए रिजर्व हैं। आम पब्लिक के लिए 13 से 18 जनवरी तक इसका आयोजन होगा। इसकी टाइमिंग सुबह 11 से रात 8 बजे तक रहेगी। इस ऑटो एक्सपो का विधिवत उद्घाटन 13 जनवरी को होगा। शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उद्घाटन करेंगे। एक्सपो में आम जनता को शुक्रवार से प्रवेश मिलेगा। ऑटो एक्पो में हुंडई की नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की। इस मौके पर बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी पहुंचे। जिसकी एक्स शोरूम कीमत 44.95 लाख रुपये रखी गई है। बता दें कि कंपनी ने ये खास कीमत पहले 500 ग्राहकों के लिए पेश की है, इसके बाद बुकिंग करने वाले सभी ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमत पर ये इलेक्ट्रिक कार मिलने वाली है। हुंडई इंडिया ने 1 लाख रुपये टोकन के साथ इस कार की बुकिंग भी शुरू कर दी है। कोना ईवी के बाद भारत में ये हुंडई की दूसरी इलेक्ट्रिक कार है।

Digital Women Trust

ऑटो एक्सपो में मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी कांसेप्ट लांच की–

इवेंट में मारुति ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक SUV कॉन्सेप्ट EVX भी पेश की। इमेजिनेक्स्ट विजन के साथ लाई गई इस कार को लेकर कंपनी का दावा है कि यह सिंगल चार्ज में 550 KM चल सकेगी। EVX मारुति की तरफ से इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में पहली पेशकश है। मारुति का दावा है कि सुजुकी की बनाई नई SUV में परफॉर्मेंस के साथ एडवांस्ड कनेक्टिविटी फीचर्स मिलेंगे।MG मोटर्स ने दुनिया की पहली इलेक्ट्रिक MPV पेश की। इसे MIFA-9 (मिफा-9) नाम दिया गया है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि 0 से 100 की रफ्तार महज 4 सेकेंड में पकड़ लेगी। MG मोटर्स ने ऑटो शो में अपनी प्रीमियम कार हेक्टर का फेसलिफ्ट पेश किया। इस मॉडल में कंपनी ने 11 नए फीचर्स देने का वादा किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस इवेंट में वाहन निर्माताओं की तरफ से करीब 48 नए लॉन्च हो सकते हैं।

मारुति सुजुकी एक्सपो में 16 वाहनों का प्रदर्शन कर रही है जिनमें ग्रैंड विटारा, एक्सएल6, सियाज, अर्टिगा, ब्रेजा, वैगनआर फ्लैक्स फ्यूल, बलेनो और स्विफ्ट शामिल हैं। इस बार इवेंट में महिंद्रा एंड महिंद्रा, स्कोडा, फॉक्सवैगन और निसान के साथ लक्जरी वाहन कंपनियां मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू और ऑडी दिखाई नहीं देंगी। दो साल में एक बार होने वाला यह शो वैसे तो 2022 में होने वाला था लेकिन कोविड-19 के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। अगर आप इस इवेंट में शामिल होना चाहते हैं तो इसके लिए टिकट लेना होगा। टिकट की कीमत दिन के हिसाब से अलग-अलग है। 13 जनवरी को इसकी कीमत 750 रुपए रखी गई है। यह एक्सपो सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक आम जनता के लिए खुला रहेगा. वहीं वीकेंड पर इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात के 8 बजे तक रहेगी।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़