DW Samachar – Header
BREAKING

मनीष सिसोदिया पर असम के सीएम की पत्नि का आरोप, मानहानि में मांगा 100 करोड़ रुपये

दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक आरोप और उस आरोप में केजरीवाल के मंत्री और विधायक लगातार फंसते जा रहे हैं। सतेंद्र जैन का मामला अभी चल ही रहा है कि मनीष सिसोदिया पर अब आरोप लगने शुरू हो गए हैं। पहले उनपर विद्यालय के भवन बनाने … Read more

Manish Sisodiya
Assam CMs wife files Rs 100 cr defamation suit against Manish Sisodia
Assam CMs wife files Rs 100 cr defamation suit against Manish Sisodia
JOIN OUR WHATSAPP GROUP

दिल्ली की केजरीवाल सरकार की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। एक के बाद एक आरोप और उस आरोप में केजरीवाल के मंत्री और विधायक लगातार फंसते जा रहे हैं। सतेंद्र जैन का मामला अभी चल ही रहा है कि मनीष सिसोदिया पर अब आरोप लगने शुरू हो गए हैं। पहले उनपर विद्यालय के भवन बनाने में किये गए घोटालों पर कार्रवाई होनी है, अस्थाई अस्पताल पर भाजपा अलग ही आरोप लगा रही है तभी एक नया मामला सामने आ गया है। अब जो मनीष सिसोदिया पर आरोप लग रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि असम के सीएम हिमंत विस्वा सरमा की पत्नी ने लगाया है।

डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ असम के मुख्यमंत्री की पत्नी रिंकी भूइयां सरमा ने मानहानि का केस दर्ज कराया है। गुवाहाटी के सिविल जज की अदालत में रिंकी भूइयां शर्मा ने मानहानि का सिविल केस दर्ज कराते हुए 100 करोड़ रुपये हर्जाने की मांग भी की है। यह मानहानि का केस कोरोना से जुड़ा हुआ है। मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा की पत्नी रिंकी भुइयां ने मंगलवार को पीपीई किट मुद्दे पर दिल्ली के डिप्टी सीएम और आप नेता मनीष सिसोदिया के खिलाफ 100 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इस मामले में 22 जून को गुवाहाटी हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है। रिंकी भुइयां के वकील पी नायक ने कहा कि रिंकी भुइयां सरमा ने एक प्राथमिकी दर्ज की है। अब यह मानहानी के केस क्यों किए गए हैं इसका कारण भी जान लें।

Digital Women Trust

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पीपीई किट के अनुबंध को लेकर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। इसके लिए सिसोदिया ने प्रोपर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा था कि हेमंत बिस्वा सरमा ने अपनी पत्नी और बेटे के बिजनेस पार्टनर्स की फर्मों को 2020 में बाजार दरों से अधिक पर पीपीई किट की आपूर्ति के लिए सरकारी ठेके दिए थे। साथ ही सिसोदिया ने ये भी कहा था असम सरकार ने अन्य कंपनियों से 600 रुपये में पीपीई किट की खरीद की और सरमा ने अपनी पत्नी और बेटे के व्यापारिक भागीदारों की फर्मो को 990 रुपये प्रति पीस के लिए तत्काल आपूर्ति के आदेश दिए। सिसोदिया के इस बयान पर हेमंत बिस्वा ने कहा था कि वह लीगल एक्शन लेंगे, क्योंकि उनकी पत्नी ने बिना एक भी पैसे लिए 1500 पीपीई किट्स सरकार को दान किए थे।

AK
Author: AK

! Let us live and strive for freedom ! Freelance Journalist ! Politics ! News Junky !

Relates News

Advertisement

Rudra enterprises - Devanshu Deepak Jehanabad
⚡ लाइव अपडेट
खबरें लोड हो रही हैं…

लेटेस्ट न्यूज़